विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 7 जून 2020

Dainik Rashifal 7 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि वालों के आज सभी कार्य मनोनुकूल संपन्न होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ होने की संभावना है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। कहीं घूमने जाने हेतु विचार विमर्श कर सकते हैं। घर परिवार में मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करें लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। वही दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कारोबार के मामले में दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, आज आपके क्रोध की वजह से बने-बनाये कई काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम ही प्राप्त होगा। सेहत के मामले में स्थिति पहले की अपेक्षा अत्यंत बेहतर है। आज आपके पुराने अटके हुए कई कार्य बन जाएंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा है।

मिथुन राशि

आप अपनी संतान के साथ कुछ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे। आप उनकी भावनाओं को समझने हेतु उनके सोच के स्तर तक जाने का प्रयास करेंगे जिससे आपके बीच के वैचारिक संबंध बेहतर होंगे एवं आपके बीच प्रेम भाव एवं मित्रता पूर्ण व्यवहार विकसित होगा। आज आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। अचल संपत्ति आभूषण मकान आदि के क्रय हेतु विचार-विमर्श कर सकते हैं।

कर्क राशि

उच्च अधिकारियों से संबंध बेहतर बनाए रखने का प्रयत्न करें। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से युक्त है, आपकी वाणी घर का माहौल बिगाड़ सकती है। वाणी में मधुरता लाने का प्रयत्न करें। कार्यक्षेत्र में आपके समक्ष कई समस्याएं आएंगी, सहकर्मियों की ओर से कोई विपरीत चाल चली जा सकती है जिसका आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में स्थिति कुछ ठीक नहीं है, वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करें लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं, वहीं कार्यक्षेत्र से संबंधित आपके शत्रु भी जागृत हो जाएंगे जो आपके मान-सम्मान की क्षति हेतु प्रयत्न करेंगे। आज आपसे कोई किसी कीमती वस्तु को उपहार स्वरूप मांग सकता है जिसे पूर्ण करने हेतु आप प्रयत्न में जुट जाएंगे आज ऑनलाइन कुछ सीखने हेतु मेहनत कर सकते हैं जिसमे आपके सफलता प्राप्त होने के आसार हैं।

कन्या राशि

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आपका बढ़ता क्रोध का स्तर भले कार्यों को बिगाड़ देगा। किसी बात को लेकर आपका मन आज चिड़चिड़ा रह सकता है। दांपत्य जीवन की स्थिति बेहतर है, जीवनसाथी का सहयोग मानसिक अप्रसन्नता को दूर करने का प्रयत्न करेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे आपके तनाव में कमी आएगी।

तुला राशि

आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रह सकती है, उन्हें प्रसन्न करने हेतु आप उनको उनकी मनपसंद का तोहफा प्रदान करें। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है, आपकी वाणी से कई अच्छे खासे कार्य बिगड़ जाएंगे। आपके स्वजनों में से कोई आपके विरुद्ध साजिश रच सकता है, सावधानी बरतें। बौद्धिकता एवं समझदारी बरतने का यही सबसे अहम वक्त हैं।

वृश्चिक राशि

लंबे समय के पश्चात परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे मन प्रफुल्लित होगा। दूसरे को समझने हेतु प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, कोई विशेष कार्यभार मिल सकता है जिसको लेकर आपका मन प्रसन्न भी रहेगा और साथ ही जिम्मेदारियों के बोझ से आप थोड़े तनाव में भी रहेंगे। इस जातक की महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।

धनु राशि

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं किंतु यात्रा आपके लिए अहितकारी है। कोई दुर्घटना आदि घटित हो सकती है। अतः हो सके तो यात्रा पर ना ही जाए तो बेहतर है। आप शारीरिक तौर पर स्वयं को ऊर्जावान एवं जोश से भरा हुआ पाएंगे किंतु मानसिक तौर पर किसी बात को लेकर मन में उथल-पुथल चलती रहेगी। फिजूल की वस्तुओं पर अधिक व्यय ना करें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मकर राशि

सेहत की स्थिति ठीक नहीं है, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित रहेंगे। मौसमी प्रभाव आप पर अपना प्रतिकूल असर दिखाएगा। आज आपके सभी कार्य बन जाएंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपको कोई बड़ा पारिवारिक फैसला लेना पड़ सकता है जिसमें घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।

कुंभ राशि

आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती हैं। घर में भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट मनपसंद भोजन का सेवन करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों की वजह से मान-सम्मान में वृद्धि होगी जो आपकी मानसिक तनाव को कम करेगा। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने की तैयारी करेंगे। किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के आज लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा। घर-परिवार में किसी समारोह आदि का आयोजन कर सकते हैं। आज के दिन कारोबार संबंधित कार्यों में निवेश करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है, इसमें आप की हानि हो सकती है। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज के दिन आपको कहीं आसपास यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।