विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 6 January 2020

आज पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की सुबह 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। पौष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी के रूप में मनाने का भी विधान है।

तो चलिए जानते हैं आज की तिथि में 6 जनवरी 2020 को इन योगों के बावजूद कैसा है सभी राशि वालों का राशिफल और कैसा रहेगा इनका आज का राशिफल। आज के इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर, सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र के स्थान, दिन, तिथि आदि के अनुकूल की गई है। इसके द्वारा हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं।

मेष राशि

दिन मध्यम है। किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे। हालाँकि कार्यस्थल पर स्तिथि बेहतर रहेगी। कारोबार के भी विस्तार के योग हैं। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके लिए उन्नति का द्वार खोलेगी।।

वृषभ राशि

आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। दिन आनंददायक रहेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मानसिक पवित्रता बढ़ेगी। चारों और सकारात्मक वातावरण रहेगा। शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का स्नेह प्राप्त होगा। पुराने अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। मानसिक प्रसन्नता बरकरार रहेगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि

आपके दुश्मन आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं, बचने का प्रयत्न करें। कार्य क्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा जो मानसिक शांति का कारण रहेगा।

सिंह राशि

दिन शानदार रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों के सहयोग से अचल संपत्ति हासिल कर सकते हैं। मानसिक परेशानी दूर होगी। अपनी बात दूसरों के साथ साझा करें, तनाव कम होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की यात्रा के योग बन रहे हैं। यह यात्रा आपके लिए आनंददायक सिद्ध होगी। कारोबार की दृष्टि से हुई यह यात्रा लाभप्रद है। दूसरों के वाद विवाद में पड़ने से बचें, अन्यथा यह दीर्घकालिक परेशानी का कारण बन सकता है।

तुला राशि

किसी कार्य हेतु लंबे समय से किया जा रहा अथक प्रयास सफलता प्रदान करेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि

यह दिन आपके लिए लाजवाब है। आज आपको सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मन लगाकर एवं लगन से कार्य करने की आवश्यकता है। पदोन्नति के योग हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल है। आपका सभी कार्य में मन लगेगा। विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहतरीन है। आज के दिन किया गया आर्थिक निवेश आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे।

मकर राशि

आज कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यह अशुभ समाचार आपके सामान्य जीवन के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। मानसिक परेशानी से ग्रसित रहेंगे। सूझबूझ के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर कोई भी प्रमुख निर्णय ना लें।

कुम्भ राशि

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी, साथ ही कार्यक्षेत्र में तरक्की के नवीन मार्ग खोल सकती है। आपको आपके उच्च-अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक शांति आपको खुशी देगी

मीन राशि

आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।