विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 5 March 2020

आज दिनांक 5 मार्च 2020 फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिन बृहस्पतिवार है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में और दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसंत ऋतु है। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 05 बजे तक है। आज दशमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 19 मिनट तक है। इसके उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ होगा।

आज आद्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा जिसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र का आरभ होगा। साथ ही आयुष्मान योग प्रातः 09 बजकर 48 मिनट तक है। तदोउपरांत सौभाग्य योग का आरंभ हो रहा है। गर करण अपराह्न 01 बजकर 19 मिनट तक है। फिर विष्टि करण का आरंभ होगा। वहीं चंद्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 55 मिनट तक मिथुन जिसके उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा। शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों का आज 5 मार्च 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये जानते हैं क्या है आज का राशिफल और किन राशि वालों की भाग्य आज देगा शुभ परिणाम।

मेष राशि

दिन शुभकारी है। भाग्य आप के साथ है। कहीं यात्रा पर जाने के योग हैं। यह यात्रा आनंददायक रहेगी। घर में सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। दिन बेहतर व्यतीत होगा। अपनों का सहयोग हौसला बढ़ाएगा।

नींबू-मिर्ची के टोटके

वृषभ राशि

आज आपके कार्यभार में वृद्धि होगी जिससे शारीरिक एवं मानसिक थकावट का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। परिवार का स्नेह बना रहेगा। हिम्मत से कार्य करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर है किंतु कार्यभार में बढ़ोतरी के कारण स्वास्थ संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कार्य क्षेत्र में लाभ के योग हैं। आर्थिक उन्नति होगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन रिश्तों के बीच घिरा रहेगा जिसके शुभ परिणाम भी प्राप्त होंगे। विवाहित जीवन सुखमय व्यतीत होगा।, जीवनसंगिनी के संग समय व्यतीत करने का पूरा अवसर प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों के दिन बेहतर है। कारोबार में दिनमान मध्यम रहेगा।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको संतान से संबंधित परेशानियां सताएंगी। वही जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। छात्रों के लिए यह दिन कुछ खास नहीं है, पढ़ाई से मन हटेगा। अपनों का सहयोग बना रहेगा।

मूंगा रत्न और इसके लाभ

कन्या राशि

किसी पुराने मित्र अथवा रिश्तेदार से मुलाकात होगी जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी समारोह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं या आपके घर पर समारोह का आयोजन हो सकता है।

तुला राशि

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से अचल संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद एवं लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि

सेहत से सम्बंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, ख्याल रखिए। अपने खानपान पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करें। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वजनों का स्नेह बना रहेगा। कारोबार की स्थिति कुछ ठीक नहीं है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करें। आज आपके घर में किसी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखकर सूझबूझ के साथ कार्य करें।

मकर राशि

दिन मध्यम है। रिश्तो को संभालने की कोशिश करेंगे, करीबी रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कार्यभार में उन्नति के योग हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। घर में किसी सदस्य के साथ अनबन होने की संभावना है, वाणी पर संयम रखें।

कुम्भ राशि

आज कहीं यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए शुभ सिद्ध होगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल व्यतीत होगा। आपसी समझ बढ़ेगी। वहीं प्रेम प्रसंगों में दिन समान्य व्यतीत होगा।

मीन राशि

व्यापार का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पारिवारिक सहयोग बल देगा।