विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 4 जुलाई 2020

Dainik Rashifal 4 July 2020 Horoscope

मेष राशिफल

दिन बढ़िया रहेगा। नए-नए लोगों से संपर्क बनेंगे। आपके ऐसे लोगों से संपर्क बढ़ेंगे जो आपकी उन्नति के मार्ग खोल सकता है। आपकी तरक्की के दिन खुल रहे हैं। दिनमान बेहतर है, ग्रह-गोचरों की स्थिति आपके अनुकूल हो रही है। खूब मेहनत करे, लगन से कार्य करते जाएं, सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक स्थिति अनुकूल है, घर-परिवार का वातावरण बेहतरीन रहेगा, एक-दूसरे के साथ प्रेम-सौहार्द भाव बढ़ेगा। मन शांत रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, पारिवारिक तौर पर किसी पूजा-पाठ आदि के समारोह का आयोजन करेंगे। माता का सहयोग किसी अटके कार्य को बना सकता है, किसी अचल संपत्ति हेतु विचार-विमर्श कर सकते हैं जिसमें पिता की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। कारोबार में धोखा मिलने की संभावना है, सचेत रहें। आपकी सतर्कता आपको बचा सकती हैं। आर्थिक क्षति होने के पूरे योग है, सावधानी बरतें।

वृषभ राशिफल

व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी है, खूब लाभ कमाएंगे। आमदनी के नए-नए मार्ग खुलेंगे, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आज आपके उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे, वे आपके कार्य की सराहना करेंगे। अपने सहकर्मियों से बचकर रहें, उनमें से कोई आपके विरुद्ध गहरा षड्यंत्र रच सकता है, अतः सतर्क रहें अन्यथा आपके मान-सम्मान में हानि हो सकती है। आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। दिनभर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर के बाद स्थितियां प्रतिकूल होनी आरंभ हो जाएंगी, किसी बात को लेकर मन तनावग्रस्त रहेगा। पूजा-पाठ आदि की ओर मन आकर्षित होगा। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है, घर-परिवार में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति बनी हुई है। पिता से किसी बात पर अनबन होने की संभावना है। अपने क्रोध को शांत रखने की चेष्टा करें, किसी बात का गुस्सा कहीं और जाकर ना निकाले अन्यथा रिश्तो पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

ये भी देखें: शनिवार के सरल मन्त्र और उपाय जो बदलेंगे आपकी स्तिथि

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा, आप अधिक परिश्रम करेंगे जिसके आपको शुभ परिणाम भी प्राप्त होंगे। घर-परिवार का सहयोग बना रहेगा। भाइयों का स्नेह प्राप्त होगा, माता का सहयोग आपको बल देगा। आप अपने कार्य में अपना 100% दे पाएंगे जिससे आपको आत्मिक संतुष्टि की प्राप्ति होगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सुखद है, आप एक-दूसरे की ढाल बनकर एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। दिन खुशनुमा है, आपके रिश्तो में मैच्योरिटी आएगी, आपसी समझ विकसित होगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आपके लंबे समय से चल रहे कलह-क्लेश में स्थिति सुधरेगी पर सामान्य नहीं हो पायेगी। लगन से कार्य करते जाए, परिणाम की चिंता ना करें।

कर्क राशिफल

पुराने कानूनी मामलों में सब कुछ आपसी बैठक से ही सामान्य हो जाएगा। अचल संपत्ति से संबंधित वाद-विवाद की समाप्ति होगी। पुनः घर परिवार में खुशहाली की लहर दौड़ जाएगी। आपके बीच की दूरियां आपके मन मुटाव को बढ़ाने का कार्य कर रही थी, आपसी विचार-विमर्श से अब आपकी गलतफहमियां दूर होंगी जो आपके रिश्तो को पुनः संजोकर एक धागे में पिरो सकती हैं। इसमें आपके जीवनसाथी का अहम योगदान होगा। आपके जीवनसाथी का सहयोग आपके रिश्ता के बीच की दूरियां समाप्त करेगा। आपके बड़े बेटे के द्वारा उठाया गया कदम आपको गौरवान्वित महसूस करायेगा। दिन सुखद है, आप खुशियों से फूले नहीं समाएंगे। आपकी खुशियां आपकी भावना बन आंखों से अश्रुधार के रूप में प्रवाहित हो सकती हैं। मन हर्ष उल्लास से भरा रहेगा। घर परिवार में स्वजनों के साथ भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करेंगे, एक दूसरे को मिठाइयां खिलाएंगे।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों का दिन आज पूर्णतः उनके कर्मों पर निर्भर करेगा। दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रह सकता है। आज आप अत्यधिक मेहनत करेंगे ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो, किंतु भाग्य की वजह से कार्य में कुछ ना कुछ अड़चन आती रहेंगी। आज भाग्य का साथ आपको प्राप्त नहीं है, हालांकि अत्यधिक मेहनत एवं लगन की वजह से कई कार्य बन भी सकते है। कार्यक्षेत्र में विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं जिसका आपको प्रेम पूर्वक एवं डटकर सामना करने की आवश्यकता है। समझदारी से कार्य लें, सहकर्मियों से अधिक ना उलझें अपितु उन्हें संतुष्ट बनाए रखें। वहीं पारिवारिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है, जबकि दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आप एक दूसरे के साथ प्रेम भरे लम्हे व्यतीत करेंगे। आज आप किसी पारिवारिक मसले पर एक-दूसरे के साथ लंबी चर्चा करेंगे जिससे आपके बीच घर-परिवार, रिश्ते-नाते को संभालने की समझ विकसित होगी।

ये भी देखें: नीलम रत्न के लाभ

कन्या राशिफल

घर-परिवार में किसी से बहस होने की संभावना है। आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है, आपकी कोई कीमती एवं प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है, अतएव सतर्क रहें। स्वजन से लंबे समय तक वार्तालाप होगी जिससे मन प्रफुल्लित होगा। किन्तु इस बात का ध्यान रहें कि बातों-बातों में किसी पुरानी मुद्दें पर बेवजह बहस ना करें अन्यथा आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते है। अपने प्रेमीजन पर अपनी बातों को थोपने का प्रयत्न ना करें अन्यथा रिश्तो में दरार उत्पन्न होंगी। किसी अन्य की बातों पर यूं ही भरोसा ना करें अन्यथा इसका प्रभाव आप दोनों के जीवन पर देखने को मिलेगा, आपके बीच गलतफहमी पैदा हो जाएगी, बेवजह रिश्ते खराब होंगे। वहीं आर्थिक मामलों में दिन ठीक नहीं है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है जिसमे सुधार की आवश्यकता है। किसी नए कार्य आदि में दिमाग लगाएं अन्यथा दिन-प्रतिदिन स्थिति और भी बिगड़ती चली जाएंगी। यह आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता हैं। कारोबार को लेकर मन अशांत रहेगा।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातक आज धार्मिक क्रियाकलापों में खूब रुचि लेंगे, पूजा-पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रियाकलापों में वैचारिक मतभेद अथवा संघर्ष उत्पन्न हो सकता है। धर्म-कर्म अध्यात्म आदि जैसे विषयों पर घर परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ आज चर्चा का विषय बन सकता है। आप किसी बेहतरीन अवसर की तलाश में है। आप अपनी समस्याओं एवं चुनौतियों को संभालने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र हेतु दिन बेहतरीन है, आपके अनुसार सभी कार्य सम्पन्न होंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सभी कार्य आपके मनोनुकूल संपन्न होंगे। आज आप पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं, अपने खान-पान का ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन  खुशनुमा है, आपके व्यवहार विचार से आपके प्रेमी जन प्रफुल्लित रहेंगे, वहीं विवाहितों के लिए दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

कारोबार में खूब मुनाफा कमाएंगे, आपकी आमदनी में अनायास वृद्धि होगी। कहीं से अटका हुआ ऋण वापस प्राप्त हो सकता हैं। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। आज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की आवश्यकता है, आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी अन्य की बातों को लेकर स्वयं को आप तनावग्रस्त महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा, आप साझेदारी के साथ कार्य करेंगे जिससे आपके दिन दुगुनी और रात चौगुनी वृद्धि होगी। आपकी धनसंपदा, मान-सम्मान, यश, कीर्ति आदि में अनायास ही खूब वृद्धि होगी जिससे आपका मन अत्यंत प्रसन्न रहेगा। आपके स्वजनों को आप पर गर्व की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहन, मित्रगण आदि का सहयोग प्राप्त होगा, संभवत आर्थिक लाभ भी मिल सकते हैं। आपके स्वभाव की उग्रता किसी से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके अंदर विशिष्ट आत्मविश्वास दृश्य मान होगा जिसके बलबूते आप अपने सभी कार्य को संपन्न करने में सफल होंगे। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत ही लाभदायक है, कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति होने के लिए पूरी योग है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अत्यंत सुखद व्यतीत होगा, आज आप अपने जीवनसाथी का खूब ख्याल रखेंगे जिससे आपके बीच प्रेम भाव बढ़ेगा, हालांकि आपके बीच में थोड़ी बहुत प्रेम भरी नोकझोंक भी होगी जिससे आपका प्रेम घटने की जगह और अधिक बढ़ जाएगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, किसी अन्य की बातों का प्रभाव पड़ सकता है, आपको सभी तथ्यों को समझने की चेष्टा करनी चाहिए।

मकर राशिफल

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आप किसी बड़े प्रतियोगिता परीक्षा की सफलता हेतु किसी विशेष रणनीति को अपनाएंगे। कार्य क्षेत्र में लंबे समय से अटका कार्य आज बन जाएगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर तक स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी, सभी कार्य आपके बनते चले जाएंगे। वहीं दोपहर के बाद स्थितियां परिवर्तित हो जाएँगी, आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आएंगी जिसका आपको डटकर सामना करने की आवश्यकता है। धैर्य बनाए रखें। आज आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है जिससे आपके मान-सम्मान की हानि होने की संभावना है, सतर्क रहें एवं सभी कार्य समझदारी से पूर्ण करने की चेष्टा करें। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से किसी तथ्य को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। अपने पारिवारिक रिश्तो को थोड़ा समय दें। संतान के किसी विशेष क्रियाकलाप से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, इस अवस्था में स्वयं के आत्मविश्वास को न डीगने ना दें।

कुंभ राशिफल

चिकित्सा से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगति योग्य है, आज आपकी पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि होने के पूर्ण योग हैं। आपके किसी कार्य विशेष के कारण लोग आपकी सराहना करेंगे जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी स्वजन को लेकर दूरियों का एहसास खलेगा, आप थोड़ी भावुक हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आर्थिक लाभ होने के योग हैं। आज आप कारोबार से जुड़े मसलों को लेकर विदेशी यात्रा हेतु योजना बना सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों की लिए दिनमान मध्यम रहेगा, आपके उच्च अधिकारी आपकी किसी भूल की वजह से आप से रुष्ट हो सकते हैं। अपनी भूल में सुधार करें ना कि उसको लेकर बहस करने की चेष्टा करें, इससे आपके लिए ही मुसीबत बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है, आपको उनके भविष्य की चिंता सताएगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के बीच आपसी समझ विकसित होगी। आप किसी विशेष मसले पर चर्चा करेंगे एवं समाधान निकालेंगे।

मीन राशिफल

किसी बात को लेकर मन दो तथ्यों पर अटका रहेगा। आप दृढ़ निश्चय कर पाने में असमर्थ रहेंगे। मानसिक दुविधा जनक स्थिति आपके कार्य को बिगाड़ सकती है। व्यर्थ में की फिजूल बातों में अपना दिमाग ना खपाए। मित्रों की ओर से कोई आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी महिला मित्र का सहयोग आपकी पदोन्नति करवा सकता है। आज आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग बना रहेगा जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपना मन केंद्रित कर पाएंगे। संतान के बदले स्वभाव के कारण आपको अपनी ही संतान की कमी खलेगी। आज आपकी मानसिक परेशानियों को जीवनसाथी के सहयोग से समाप्त किया जा सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, प्रेमी जन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके बीच की आपसी समझ विकसित हो एवं रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी।