आज दिनांक 4 फरवरी 2020 को माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और दिन मंगलवार है। आज अपराह्न 3 बजे से सायं 4 बज कर 30 मिनट तक राहु काल रहेगा। आज रोहिणी व्रत का दिन है। आज दो शुभ मुहूर्त भी हैं- अभिजीत मुहूर्त और अमृत मुहूर्त। अभिजित मुहूर्त अपराह्न 12:14 से दोपहर 12:58 तक हैं जबकि अमृत काल संध्या 05:56 बजे से 07:41 बजे तक है। दिशा शूल पश्चिम की ओर है। दिशा शूल में यात्रा करना निषेध माना गया है। चंद्र वास दक्षिण की दिशा में है।
इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के दैनिक राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।
मेष राशि
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके द्वारा सोचे हुए सभी कार्य संपन्न होते चले जाएंगे। किसी से मनमुटाव हो सकता है, वाद विवाद में ना पड़े। सोच समझकर ही बोले। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी।
वृषभ राशि
आज आपका भाग्य आपके साथ हैं। जिस भी कार्य को करेंगे, बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने मन की बातों को उनके साथ साझा करेंगे जिससे रिश्तो में मजबूती आएगी। पुराने क्लेश दूर होंगे।
मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कानूनी मामलों में तथा अन्य मामलों में आप के पक्ष में निर्णय आएगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
कारोबार में लाभ होंगे। व्यापार का विस्तार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित रह सकते हैं, अतः अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी बात को लेकर मन व्यतीत रहेगा। मानसिक अशांति बरकरार रहेगी।
सिंह राशि
दिन बेहतर है किंतु किसी से अनायास ही उलझने का प्रयोग ना करें। दूसरों के मामले में अपनी दखल अंदाजी करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। आज आप अचल संपत्ति आदि से संबंधित चीजों की खरीद पर विचार विमर्श करेंगे।
कन्या राशि
दिन बेहतर है। अपनों का साथ बना रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं सलाह लेकर कार्य करें। कार्य क्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिसका धैर्य से सामना करने की आवश्यकता है।
तुला राशि
मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेगे। किसी धार्मिक समारोह सम्मेलन आदि में सम्मिलित भी हो सकते हैं। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना आवश्यक है।
सूर्य ग्रह शांति के मंत्र तथा उपाय
वृश्चिक राशि
दिन बेहतर है। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम प्रसंगों में दिन अत्यंत ही बेहतर है। आज बात विवाह तक पहुंच सकती है। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें साझा करेंगे।
धनु राशि
दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। कार्यक्षेत्र में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र आदि से मुलाकात होने से मानसिक तनाव दूर होंगे एवं प्रसन्नता बरकरार रहेगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से कार्य करें। हानि होने की संभावना है।
मकर राशि
आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी रचनात्मकता एवं कुछ अलग करने की जिज्ञासा आपको सम्मान दिलाएगी, किंतु इन सब के चक्कर में अपनी सेहत का ख्याल रखना मत भूलिए। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
कुम्भ राशि
दिन बेहतर है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन में मंगलमय योग है। आज बात विवाह तक पहुंचेगी। ध्यान रहे अधिक कोतुहल न बरतें अन्यथा बात बनते बनते बिगड़ सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातक आज किसी मंगलकारी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा की उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगी। सेहत के मामले में स्थिति मध्यम है। आज आपके खर्च में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार में सहजता लाये। संयमित शब्दों का प्रयोग करें।