विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

31 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 31 December 2019

आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज 31 दिसंबर 2019 यानि इस वर्ष का आखरी दिन है। कल से नव वर्ष का आरम्भ हो जायेगा। आज राहुकाल अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक रहेगा। अतः इस काल अवधि में कोई भी शुभ कर्म करने से बचने का प्रयत्नन करें।

आज का दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित  है। इस राशिफल को निकालने हेतु पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है जिसके बाद इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल बताया गया  है।, ताकि आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहें।

राशिफल के माध्यम से हम आपको आपके नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के भविष्यफल के बारे में संकेत देंगे। तो आइये देखते है आज यानि 31 दिसंबर 2019, साल के इस आखिरी दिन का इन 12 सितारों पर क्या रहेगा प्रभाव। जानते है कैसा व्यतीत होगा इनका दिन आज के भविष्यफल के द्वारा।

मेष राशि

आज आपके किसी यात्रा पर जाने की योग बन सकते हैं जिससे शारीरिक तथा मानसिक परेशानियां उत्पन्न होंगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि

आज व्यापार में उन्नति के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। सेहत का ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव हावी हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज आपको कोई बड़ी नौकरी हासिल हो सकती है। पुराने अटके हुए काम बन सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते में आई दरार दूर होगी। आपके निजी संबंध मधुर होंगे। सेहत की स्थिति सामान्य होगी।

कर्क राशि

आज आपके व्यापार में उन्नति के योग हैं। किसी से वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए सोच समझकर बोलें। कही से अचानक धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार में उन्नति योग है।

सिंह राशि

आज आपके घर में कोई समारोह आयोजित हो सकता है जिसमें आपको स्वजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज में मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने शत्रु पर हावी रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। किसी पैतृक संपत्ति को बेचने का मन बना सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। रचनात्मक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

तुला राशि

आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। एक ओर जहाँ आपके आर्थिक लाभ के योग हैं तो वहीं दूसरी ओर घरेलू वस्तुओं पर आर्थिक व्यय अधिक भी हो सकता है। फिर भी मन प्रसन्न रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आप मानसिक शांति एवं प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परोपकार के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। बड़े बुजुर्गों की सेवा करेंगे। दान करेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें :-

 
धनु राशि

आज का दिन व्यस्तता से पूर्ण रहेगा जिस कारण से मानसिक तनाव भी आ सकता है। हालांकि परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा जिससे आपको आंतरिक खुशी की प्राप्ति होगी। कारोबार में स्थिति सामान्य है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज फिजूलखर्ची में धन बर्बाद हो सकता है, अतः सोच समझ कर ही व्यय करें। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। स्वास्थ्य संबंधित विकार हो सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अपने लिए स्वयं ही परेशानी उत्पन्न करेंगे। आज आप किसी से वाद-विवाद कर नए परेशानी मोल ले सकते हैं जो  आपको भविष्य में भी दिक्कतें दे सकती हैं। सेहत के प्रति आपका लापरवाह होना आपके लिए नए व्यवधान खड़े कर सकता है। आर्थिक लाभ से अधिक व्यय के आसार हैं।

मीन राशि
आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। स्वयं के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।