विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

30 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 30 December 2019

आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और सोमवार का दिन है। आज चतुर्थी तिथि दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो जाएगी जिसके बाद पंचमी तिथि आरम्भ हो जाएगी। आज वज्र योग भी है। वज्र योग रात 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, साथ ही रात 10 बजकर 47 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। 27 नक्षत्रों में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है। तो यह देखना रोचक होगा कि इन नक्षत्रों तथा योगों का राशिफल पर क्या प्रभाव रहता है।

राशिफल के माध्यम से हम आपको आपके रोजगार, कारोबार एवं व्यापार, धन से सम्बंधित लेन-देन, परिवार, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के भविष्यफल के बारे में संकेत देंगे। तो आइये जानते हैं आज यानि 30 दिसंबर 2019, इस साल के आख़री सोमवार का इन 12 सितारों पर क्या रहेगा प्रभाव। जानते है कैसा व्यतीत होगा इनका दिन और क्या है इनका आज का भविष्यफल

मेष राशि

आज का दिन व्यस्तापूर्ण रहेगा। अचानक आर्थिक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती हैं जिससे मन विचलित होगा। परिवारजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि

आपकी लगन आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। विद्यार्थियों के लिए हर दिन बेहतर हैं। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपको नया रोजगार मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटकी हुई बाधाएं दूर होंगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि

आज आप किसी अचल संपत्ति का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं कानूनी मामले में आ रही समस्या समाप्त होंगी। आर्थिक लाभ के पूरे आसार हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा। स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें:-

सिंह राशि

आज आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी प्रभाव आप पर हावी रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। घर परिवार में सुख शांति बरकरार रहेगी। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप अपने  सभी कार्य योजना अनुसार संपन्न करेंगे। बड़े छोटों के साथ प्रेम से बरतें। अपने रिश्तो को सुधारने का महत्वपूर्ण  दिन है। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

तुला राशि

आज आपको वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वही कारोबार में लाभ के योग है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए बेहतर नहीं है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता प्राप्ति का है। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर है।

धनु राशि

आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा। मानसिक परेशानी भी हो सकती है। आपकी व्यस्तता का असर आपके दांपत्य जीवन पर दिखेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर के सदस्यों से उलझने का प्रयत्न करें।

मकर राशि

आज आप कहीं किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने अटके हुए कार्य बनेंगे। दांपत्य जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, सचेत रहें।

कुम्भ राशि

आज आपकी आर्थिक उन्नति होगी। कार्य क्षेत्र में मेहनत से कार्य करने पर सफलता प्राप्त होगी। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अशुभ है। रिश्तो में दरार आ सकती है। समझदारी से काम ले।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों का अपने किसी स्वजन से वाद विवाद हो सकता है। वही कार्य क्षेत्र में आपको सब का सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई  शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का  सहयोग प्राप्त होगा।