विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 3 जून 2020

Dainik Rashifal 3 June 2020 Horoscope

आज दिनांक 3 जून 2020, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने की चेष्टा करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी कोई अहम निर्णय लिया जा सकता है। अपने भविष्य को लेकर चिंतन-मंथन करेंगे। अपने लक्ष्य हेतु स्वजनों को नजरअंदाज करना ठीक नही है। अपने स्वभाव में संयम रखें, इससे आपकी सभी समस्याएं सुगमता पूर्वक सुलझ जाएंगी। आज किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को महत्व देंगे। लोग आपसे सलाह मशवरा करेंगे। आपको अधिक तवज्जो मिल सकता है। अब अपनी रचनात्मकता हेतु मानसपटल में कुछ विचार का उद्भव कर रहे हैं। अपने खर्च पर संयम रखें, आज पारिवारिक खर्च में वृद्धि हो सकती है। मीठी वस्तुओं के व्यापार करने वाले लोगों को मुनाफा होगा।

मिथुन राशि

अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। माता-पिता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दिन थोड़ा व्यस्तता पूर्ण रहेगा जिस कारण प्रेम जीवन को समय नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थीगण आज आप जिस भी प्रतियोगिता परीक्षा आदि में सम्मिलित होंगे, उसमें उत्तीर्ण हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य हेतु निर्णय अपनी स्वेच्छा से लें।

ये भी पढ़ें: बुध को प्रबल करेंगे ये उपाय

कर्क राशि

आज के दिन यात्रा की योग हैं जो आपकी आर्थिक मामलों के लिए अत्यंत ही लाभप्रद है। इससे आपके नए-नए संपर्क भी बढ़ेंगे। किंतु यह आपके लिए शारीरिक एवं मानसिक थकावट तथा तनाव का कारण बन सकती है। आज आपको स्वजनों से उपहार आदि मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की ओर से मदद प्राप्त होगी साथ ही कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की भी संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप खूब मुनाफा कमाएंगे। कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, आपका बड़बोला बर्ताव आपकी बने-बनाए कार्य बिगाड़ सकता है। स्वास्थ की स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा, अपने खान-पान में कुछ सकारात्मक एवं सात्विक बदलाव लाएं। आर्थिक मामलों में दिनमान मध्यम है, अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें।

कन्या राशि

आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे। आपकी सेहत की स्थिति में सुधार होगा जिस कारण आप अपने लक्ष्य के प्रति अधिक समर्पित होंगे। घर-परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे। छात्रों का पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। आज आप अपने रहस्यमई बातों को यूं ही किसी से साझा ना करें अन्यथा वे आपके से संबंधित जानकारियों का गलत फायदा उठा सकते हैं।

तुला राशि

आर्थिक निवेश के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। आपके समक्ष निवेश के अनेकानेक अवसर प्राप्त होंगे जिसमें से कुछ ऐसे हैं जो आपके लिए अत्यंत ही लाभदायक हैं। भावनाओं में बहकर कोई उल-जुलूल कार्यों को अंजाम ना दें। प्रेम जीवन को लेकर मन थोड़ा भावुक रह सकता है। माताजी की नाराजगी दूर करने में आप सफल होंगे। पारिवारिक मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन व्यतीत करने जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आपके प्रेमीजन किसी बड़े संकट में है जिसकी आप चाहकर भी मदद नहीं कर सकते। जोश में आकर कोई ऐसा गैर-जिम्मेदाराना काम ना कर दें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। अपने आसपास की परिस्थितियों को परखने की आवश्यकता है, इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा। कार्यक्षेत्र हेतु आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे जिस कारण सभी कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने में सफल होंगे।

धनु राशि

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है। आज आप जिस भी प्रतियोगिता परीक्षा आदि के कार्यों में सम्मिलित होंगे, उसमें आप सफलता प्राप्ति करने में सक्षम है। आज आप अपने जीवन के दैनिक क्रियाकलापों में कुछ सकारात्मक परिवर्तन करें, यह आपकी उन्नति हेतु आवश्यक है। आध्यात्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों अथवा धर्म-विज्ञेता से तर्क-वितर्क करेंगे।

मकर राशि

किसी अन्य की तरक्की को देखकर आपके मन में कुविचार उत्पन्न हो रहे हैं, आप उसको लेकर ईर्ष्या एवं दोष का भाव रखेंगे किंतु इससे नुकसान आपका ही होगा। अतः किसी के प्रति नकारात्मकता लाने की बजाय स्वयं मेहनत करें, आपको तरक्की अवश्य प्राप्त होगी। धार्मिक पहलुओं को समझने का प्रयत्न करेंगे। वैवाहिक जीवन की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर बनेगी, आज आप के पुराने वाद-विवाद समाप्त होंगे।

कुंभ राशि

आप का बढ़ता हुआ खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को दिन-प्रतिदिन बिगाड़ता जा रहा है। आज फिजूल की बहस करने से बचें, दूसरों में कमियां निकालना एवं आरोप मढ़ने के कार्यों को छोड़कर स्वयं के आत्मिक परिष्कार हेतु मेहनत करें, इसी में आपका भला है। अचल संपत्ति संबंधित मामलों में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, यहां आपको अपनी तार्किक बुद्धि का प्रयोग कर मंथन करना चाहिए। जीवनसाथी की ओर से कोई मनपसंद तोहफा मिल सकता है।

मीन राशि

घर-परिवार को लेकर लंबे समय से चल रहे वाद-विवाद समाप्त होंगे। आप किसी खास मसले पर एक साथ बैठकर परिचर्चा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रचनात्मकता बनाए रखें, इससे लोगों का ध्यान आपकी ओर लगा रहेगा। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहेगा। वहीं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की पदोन्नति होने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत करने लोगों के लिए सामान्य बना रहेगा।