विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

3 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल

Dainik Rashifal 3 January 2020

आज पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शुक्रवार है, जिसमें अष्टमी तिथि दिनभर रहकर आज रात 11 बजकर 27 मिनट पर समाप्त हो जाएंगी। इसके साथ ही आज परिध योग भी है जिसमें आपको अपने शत्रु पर हावी होने हेतु किये जा रहे कार्यो में सफ़लता मिलेगी। यह योग देर रात 11  बजकर 24 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज उत्तराभाद्र पद नक्षत्र सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो जायेगा और उसके बाद रेवती नक्षत्र आरंम्भ हो जायेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों के बाद आज 3 जनवरी 2019 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना बहुत ही आवश्यक और रोचक हो जाता है। आज के इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। यह गणना हम सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि इत्यादि सभी को देखकर उनके अनुकूल करते हैं। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं।

फिर देर किस बात की है, आइये जानते है क्या आज का आपका भाग्य और क्या कहता है आपका राशिफल

मेष राशि

दिन बेहतर है। जोश में रहेंगे। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। बड़े बुजुर्गों की सेवा करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं।

वृषभ राशि

किसी जोखिम भरे कार्य में हस्तक्षेप करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पेट संबंधी विकार उत्पन्न होंगे। पारिवारिक प्रेम आपके मन को मोह लेगा। सबका साथ मानसिक प्रसन्नता देगा। प्रेम प्रसंग में दिन सामान्य है।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आज भाग्य आप के पक्ष में है। हर कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों की आज यात्रा की योग हैं। यह यात्रा आपके लिए यादगार रहेगी। आर्थिक हानि होने की संभावना है। किसी से मतभेद भी हो सकते हैं। वाणी पर संयम बरतें। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

कारोबार में लाभ के योग हैं। निर्धारित सारी योजनाएं संपन्न होंगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, किंतु स्वास्थ्य संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। धैर्य बरतें, जल्दबाजी ना करें।

तुला राशि

जिम्मेदारियां बढ़ेगी। अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य बनाए रखें। हर परेशानियों का डटकर सामना करेंगे। कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। कार्यभार बढ़ेगा और इसका असर स्वास्थ्य पर दिख सकता है।

वृश्चिक राशि

घर में खुशहाली आएगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के योग है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सेहत की स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि

घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। अपनों का साथ किसी बड़ी समस्या  का सामना करने के लिए हौसला देगा। सेहत का ख्याल रखिए। मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर राशि

अपने आत्मबल का प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। स्थानांतरण के भी योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी का ख्याल रखें। संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ राशि

घर परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई-नई चुनौतियों का सामना करने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

मीन राशि

रचनात्मक कार्य करेंगे। कार्य कौशल में वृद्धि होगी। आपके नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की जाएगी। समाज में ख्याति प्राप्त होगी। लोगों का आप के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा।