विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 29 जून 2020

Dainik Rashifal 29 June 2020 Horoscope

मेष राशि

कार्य सम्बंधित की नई योजना पर कार्य करेंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। आज आप पार्टनरशिप में कोई कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिनमान सामान्य रहेगा, परन्तु पेट से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी उभर सकती है। प्रेम सम्बन्धी मामलों में आज आपको अपने प्रेमीजन के साथ वक्त गुजारने का बेह्तरीत मौका मिलेगा। आज आप किसी दूर के सफर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

आज आपको किसी बड़ी प्रकार की बड़ी आपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन किसी भी महत्वपूर्ण फैंसले को लेने से पहले किसी अनुभवी की राय अवश्य ले लें कार्यक्षेत्र में आज आपके प्रतिद्वंदी एवं शत्रु दोनों ही बेहद सक्रिय अवस्था में हैं जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आज नए और उच्च लोगों से संपर्क सूत्र जुड़ेंगे जो आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी सहयोग कई कार्यों को पूर्ण करने में प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज सभी कार्य बेहद जोश के साथ करेंगे। आर्थिक पक्षों में आज सारे काम आज लाभकारी हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगति प्रदान करेगा। गृहस्थ जीवन से जुड़े कार्य जो कार्य समय से लंबित थे, आज वे सम्पन्न हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से काफी लम्बे समय बात भेंट हो सकती है। घरेलु जीवन सामान्य व्यतीत होगा।

ये भी देखें: आज 29 जून 2020 का दैनिक पंचांग

कर्क राशि

कारोबारी तौर पर दिन लाभकारी है। आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा। व्यापारिक विस्तार हेतु किसी खास परियोजना पर कार्य कर सकते हैं। आज आप कहीं निवेश कर सकते हैं जिसमे बचत होने की सम्भावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नचित्त बना रहेगा। भाई की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी। प्रेम सम्बंधित मामलों में दिनमान ठीक ठाक रहेगा।

सिंह राशि

आज के दिन किसी भी प्रकार के वाद विवाद से खुद को दूर रखने की चेष्टा करें। आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ के साथ काम लें। अचल संपत्ति से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पुरे ध्यान से जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें। सेहत की दृष्टि से आज आकस्मिक किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

आज राजनितिक क्षेत्र से सम्बंधित जातकों की लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन हेतु प्रयत्न सफल हो सकते हैं। आज किसी नजदीकी से सहयोग प्राप्त होगा। गृहस्थ वातावरण सुखमय रहेगा। प्रेम सम्बंधित मामलों में दिन खुशहाल है, आज आप अपने प्रियजन से किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कोई पुराना अटका हुआ काम आज पूर्ण हो सकता है। छात्रों को दिन विशेष फलदायी रहेगा, आपको परीक्षा में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी में उन्नति हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। संतान पक्ष को आप पर गौरव महसूस होगा।

ये भी पढ़ें: काल सर्प दोष को दूर करने के उपाय

वृश्चिक राशि

दिन आपके अनुकूल होते जा रहे हैं जिससे आपकी प्रगति के मार्ग सरल होंगे। आर्थिक मामले में आपके लिए अच्छे दिन प्रारम्भ हो रहे हैं। कारोबारी विस्तार हेतु आप आज किसी प्रकार की रणनीति तैयार कर सकते हैं जिस में कामयाबी मिलने की पूरी सम्भावना है। प्रेम सम्बंधित मामलों में आज आपके और प्रेमीजन के बीच का प्यार बढ़ेगा। कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में च रहे पुराने सभी मनमुटाव समाप्त होंगे।

धनु राशि

किसी प्रतियोगी परीक्षा में परिश्रम कर रहे जातकों को आज कामयाबी मिल सकती है। कारोबारी तौर पर आज कई प्रकार की परेशानियों से रूबरू होना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी, लेकिन आपको फिजूलखर्ची पर काबू रखने की भी जरुरत है। अविवाहित लोगों की शादी के प्रस्ताव आने की सम्भावना भी बन रही हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य है।

ये भी देखें: जया पार्वती व्रत तिथि और शुभ मुहूर्त

मकर राशि

धन सम्बन्धी मसलों पर आपको व्यवस्थित तौर पर कार्य करने की जरुरत है, तभी आप उचित परिणामों की प्राप्ति कर पाएंगे। आज जमीन-जायदाद आदि का क्रय आपके लिए आज लाभप्रद रहेगा। उच्च शिक्षा हेतु छात्रों को और अधिक परिश्रम करने की जरुरत है। किसी निजी कार्य की वजह से कहीं सफर पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

कुंभ राशि

कारोबारी तौर कोई नई योजना आज मस्तिष्क में आ सकती जिसके फलस्वरूप आज आप कारोबार से जुड़ा कोई खास निर्णय बदल देंगे। आज खुद को तनाव से दूर रखें, मानसिक तौर पर स्वयं को स्थिर बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार में छोटे भाई-बहनों की सेहत को लेकर को परेशानी उत्पन्न हो सकती है जिस कारन शाम के समय आप थोड़े चिंतित और हताश हो सकते हैं।

मीन राशि

करियर सम्बंधित बेहतर विकल्प की प्राप्ति हेतु आपको अभी और कर्मठता के साथ कार्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे आपके मन में कार्य के प्रति नकारात्मकता बढ़ेगी। होंसला रखें और अपने कार्य पर पूरे होश के साथ ध्यान को बनाये रखें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में दिनमान पहले से बेहतर रहेगा।