विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल: 26 अक्टूबर 2019

Dainik Rashifal 26 October 2019

26 अक्टूबर 2019 छोटी दिवाली के अवसर पर कैसा रहेगा आप सबका का दिन, आइये जानते है दैनिक राशिफल के द्वारा। 

मेष राशि

व्यापार की दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। जरुरस से अधिक खर्च आर्थिक परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुझान हो सकता है। वाहन क्रय के लिए दिन उत्तम है। मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ वातावरण मधुर रहेगा। सेहत के सन्दर्भ में कोई छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि

आर्थिक लाभ होगा। कोई गिफ्ट मिल सकता है। सभी कार्य पूर्ण होंगे। पुराने कर्ज से जुड़े सभी कष्ट ख़त्म होंगे। ग्रस्त जीवन में मिठास रहेगी। सेहत में कोई परेशानी आ सकती है। व्यापारिक तौर पर लाभ मिलने की संभावना है। रुके हुआ कार्यों में तेजी आएगी।

Click here to read more about Vrishabh Rashifal

मिथुन राशि

नजदीकी लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में किसी सहकर्मी अथवा कार्य से जुड़ी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। घर में वरिष्ठ सदस्यों की सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। निवेश सम्बंधित अच्छा वक़्त है।

कर्क राशि

पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। लाइफ पार्टनर से कोई मतभेद हो सकता है। कोई सामान की खरीदारी करने जा सकते हैं। पूजा पाठ में ध्यान लग सकता है। वाहन प्राप्ति हो सकती है। नए बिज़नेस को शुरू करने लिए उत्तम समय है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि

व्यापार में आज अच्छा लाभ मिल सकता है। घरेलु वातावरण सुखमय रहेगा। नए लोगों से भेंट लाभकारी हो सकती है। धार्मिक जगह पर परिवार वालों के साथ जा सकते हैं। करियर की दृष्टि से दिन अच्छा साबित होगा। आर्थिक समस्याएं हल होंगी। भागदौड़ से थकावट रहेगी।

Click here to explore more on Singh Rashifal

कन्या राशि

मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रियजन से मिल सकते हैं। दफ्तर में आपका रुतबा बढ़ेगा। गाड़ी खरीद सकते हैं।  आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष अच्छे होंगे। आध्यात्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। किसी अतिथि का घर पर आगमन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि

कोई अपना आज आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। कारोबार में लाभ प्राप्ति हो सकती है। अनावश्यक अपवादों से दूर रहें। दूर के सफर पर जाने की सम्भावना है। कहीं से पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ा बेहतर मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि

करियर में कोई अच्छा बदलाव आ सकता है। निजी ज़िन्दगी में वातावरण खुशनुमा रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशे से जुड़े जातकों की दफ्तर में किसी से कहासुनी हो सकती है। व्यापार में फायदा मिलेगा। धन सम्बंधित हालात मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन प्यार से भरा रहेगा। सेहत के सन्दर्भ में पुराने रोगों में सुधार होगा।

धनु राशि

आर्थिक हालात अच्छे होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े नए विकल्प मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का दिन बेहतर रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। प्रेमीजन से मिल सकते हैं। गाड़ी सम्बंधित निवेश करने की उम्मीद है। स्वास्थ्य में कोई दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, ध्यान रखें।। बेकार के व्यय हो सकते हैं।

मकर राशि

लम्बे समय से हल रहे झगड़ों का आ हल निकल सकता है। करियर सम्बंधित नया कार्यभार प्राप्त हो सकता है। अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं। सफर पर जाने के योग हैं। गृहस्थ वातावरण अच्छा रहेगा। सेहत के सन्दर्भ में दिन चुस्ती से भरपूर रहेगा।

कुंभ राशि

आमदनी बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। दफ्तर में पद में उन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई नयी जिम्मेदारी आपके कंधो पर आ सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बिगड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण ठीक ठाक रहेगा। गुस्से पर काबू रखने की जरुरत हो सकती है। स्वास्थ्य में कोई परेशानी आ सकती है।

मीन राशि

शादी लायक जातकों की शादी तय हो सकती है। ऑफिस में लंबित काम अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हो सकते हैं। जिससे आप प्यार करते हैं उन्हें अपने मन की बात बताने के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक तंगी समाप्त होने की संभावना बन रही है। व्यापारिक तौर पर नए विचार लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।