विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल: 24 अक्टूबर 2019

Dainik Rashifal 24 October 2019

24 अक्टूबर 2019 का दिन किन राशियों का खोलेगा भाग्य और किनके बनेंगे बिगड़े काम? आइये जानते हैं आज के राशिफल के माध्यम से।

मेष राशि

आर्थिक पक्ष सुधरेंगे। किसी दोस्त के घर पार्टी में जा सकते हैं। रोजगार करने वाले लोगों के परिश्रम की तारीफ आज दफ्तर में हो सकती है। छात्रों को परिश्रम का शानदार फल मिलेगा। गृहस्थ माहौल खुशियों से भरा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ वक़्त शानदार बीतेगा।

वृषभ राशि

नए कारोबार अथवा व्यवसाय की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। धन से सम्बंधित परेशानियां कम होंगी। घरेलु वातावरण सुखमय रहेगा। परिवार के साथ कहीं भ्रमण पर जा सकते हैं। पैसों को प्राप्त करने के नवीन विकल्प प्राप्त हो सकते हैं। कई ख़ास काम पूर्ण हो सकेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि

कारोबार सम्बन्धी बड़ा सौदा प्राप्त हो सकता है। मेहमान घर पर आ सकते हैं। गृहस्थ वातावरण को मजबूत करने के लिए आपको पहल करनी पड़ सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शानदार रहेगा। वैवाहिक जीवन में उत्पन्न कष्ट ख़त्म होंगे। मिथुन राशि के बारें में और जाने

कर्क राशि

दफ्तर में अधिक मेहनत के चलते अटके हुए काम जल्दी पुरे हो सकते हैं। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से सम्बन्ध मजबूत होंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। खर्चों में अधिकता रह सकती है।

सिंह राशि

पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। दोस्त के साथ किसी सफर पर जाने का विचार बन सकता है। गुस्से पर काबू रखें। रोजगार से जुड़े जातकों का समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सेहत में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

कन्या राशि

पूजा पाठ के कामों में व्यस्तता रहेगी। पुराने साथी से भेंट हो सकती है। घर का कोई सामान खरीद सकते हैं। नए व्यवसाय से सम्बन्धित योजना बना सकते हैं। ऑफिस में सभी कार्य वक़्त पर संपन्न हो जायेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि

संपत्ति से सम्बंधित किसी मामले में कलह उत्पन्न हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई में रूचि रहेगी। कार्यस्थल पर अधीनस्थ कर्मचारियों से मनमुटाव हो सकता है। सेहत के सन्दर्भ में पाचन सम्बंधित परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सम्पूर्ण तुला राशिफल यहाँ देखिए

वृश्चिक राशि

काम के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। विवाहित लोगों को संतान सुख मिलने के योग हैं। ऑफिस में कोई बड़ा कार्यभार मिल सकता है।  अटका हुआ पैसा मिल सकता है। नए काम की शुरुआत पर योजना बन सकती है। पूजा पाठ के कामों की तरह ध्यान रहेगा। कोई नया दोस्त बन सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि

कारोबारी स्तर पर लाभ अर्जित करने के सुअवसर मिलेंगे। ऑफिस में किसी कार्य विशेष पर सहकर्मचारियों का साथ मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। करियर में नया कार्यभार मिल सकता है जिसमे आप सफल होंगे। किसी करीबी के निमंत्रण में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर राशि

किसी नजदीकी व्यक्ति की व्यापारिक स्तर आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है। पुराने मित्रों से मेल मिलाप हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उलझे हुए रिश्तों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। अभी कोई नया कार्य शुरू ना करें। निवेश से फायदा होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

व्यापार को आगे बढ़ाने के नवीन अवसर आ सकते हैं। किसी को दिया हुआ कर्ज वापिस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे प्रसन्न रहेंगे। किसी करीबी का कारोबार की समस्या को सुलझाने में सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी परन्तु कोई मानसिक चिंता उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि

कारोबार को लेकर आज किसी नयी परियोजना पर कार्य कर सकते हैं। मित्रों से मदद मिल सकती है। गृहस्थ वातावरण आनंदमय रहेगा। कोई अच्छी पारिवारिक खबर मिल सकती है। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में लाभ होगा। स्वास्थ्य सर्वोत्तम रहेगा।