विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

24 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 24 January 2020

आज 24 जनवरी 2020 को माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन शुक्रवार है जिसमें माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। ग्रह गोचरों के स्थिति की बात करें तो राहु मिथुन राशि में हैं, वहीं वृश्चिक राशि में मंगल का गोचर है। गुरु और केतु धनु राशि में हैं जबकि शनि का प्रवेश मकर राशि में है। हालांकि चंद्रमा भी मकर राशि में जा चुके हैं जहां पहले से सूर्य और बुध विराजमान हैं। कुंभ राशि में शुक्र का गोचर है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर की स्थिति के बाद आज का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना बहुत ही आवश्यक एवं रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो फिर देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल। जानते हैं कैसे चमकेगा 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन बेहतर है। लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों का सहयोग बना रहेगा। किसी भी निर्णय को लेने से पहले एक बार बड़े-बुजुर्गों से विचार-विमर्श अवश्य करें।

वृषभ राशि

स्वजनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। आर्थिक विस्तार होगा।

पुखराज क्यों हैं खास और क्या हैं इसके लाभ

मिथुन राशि

स्वास्थ्य सम्बंधित विकार हो सकता है, साथ ही मानसिक तनाव की स्थिति भी बन सकती है। कार्यभार बढ़ेगा किंतु आप उसका निर्वहन जिम्मेदारी से करेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में दिन मध्यम है, सोच समझकर व्यय करें। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं उन्नति के नये-नये मार्ग भी प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

सिंह राशि

आर्थिक खर्च में बढ़ोतरी होगी। सेहत से जुड़ी अनेकानेक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। पेट से जुड़ी समस्या आ सकती हैं, साथ ही मौसमी प्रभाव भी आप पर अपना असर दिखा सकता है।

क्यों होता है पितृ दोष और क्या हैं इसके निवारण के उपाय?

कन्या राशि

रिश्तों की खटास दूर होगी। पुराने मतभेद समाप्त होगे। जीवनसाथी को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र हेतु दिन बेहतर है। कहीं यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

तुला राशि

आज धार्मिक गतिविधियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कहीं यात्रा पर जाने के लिए योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, अतः सेहत का ख्याल रखें। वाणी पर संयम रखने की भी आवश्यकता है।

बसंत पंचमी का महत्त्व और शुभ मुहूर्त

वृश्चिक राशि

आज भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। अपनों का सहयोग आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा।

धनु राशि

आर्थिक मामलों में दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। एक तरफ लाभ ही लाभ के योग बनते दिख रहे हैं, तो दूसरी तरफ खर्च भी बढ़ेंगे। अतः नियंत्रण के साथ बुद्धिमता का प्रयोग करते हुए कार्य करें।

मकर राशि

मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी है। आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा। सभी कार्य में सफलता हासिल करेंगे। वहीं आर्थिक मामलों में दिन ठीक नही है, आज खर्च भी बढ़ सकते हैं।

कुम्भ राशि

आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और चंहु ओर आप की ही चर्चा होगी। आपकी निर्णय क्षमता एवं कार्य कुशलता तथा व्यवहार आदि से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे जिससे घर परिवार के सदस्यों को आप पर गर्व की अनुभूति भी होगी।

मीन राशि

आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है, मौसमी प्रभाव आप पर हावी हो सकता है। वहीं कार्य क्षेत्र की बात करें तो आर्थिक उन्नति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।