विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

23 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 23 January 2020

आज दिनांक 23 जनवरी 2020 को माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन गुरुवार है। सूर्य उत्तरायण का माघ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि में रात्रि 02 बजकर 18 मिनट तक है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात्रि को 01 बजकर 21 मिनट तक है। इसके अलावा आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। वहीं राहुकाल दोपहर को 01 बजकर 38 मिनट से 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

इतने योगों का आज 23 जनवरी 2020 के दिन सभी 12 सितारों के लिए कैसा होगा प्रभाव, किसका भाग्य होगा उदय, यह जानना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। एस्ट्रोकाका पर आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयत्न करेंगे। परिवार को सहयोग बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के आसार हैं। स्थिति बेहतर है। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

दिन मध्यम है। किसी परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है। आज संतान की ओर से मन निश्चिंत हो जाएगा।

पितृ दोष निवारण हेतु सटीक उपाय

मिथुन राशि

दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसका सफलता से निर्वहन करेंगे। माता-पिता का स्नेह बना रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक है। अपनों का सहयोग आपको हिम्मत देगा।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में स्थिति कुछ ठीक नहीं है। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक अशांति एवं चिड़चिड़ाहट की स्थिति बनी रहेगी। अपना ध्यान रखें।

सिंह राशि

सभी कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। पारिवारिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज मे लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होगा। किसी सिद्ध पुरुष से मुलाकात हो सकती है।

क्या है माणिक्य रत्न की खूबियां और कैसे करते हैं इसे धारण?

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में दिन में बेहतर है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपके अपनों को आपसे बहुत उम्मीद है जिन पर आपको खरा उतरने की आवश्यकता है। जिम्मेदारियों का निर्वहन कुशलता पूर्वक करें।

तुला राशि

मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। संतान की ओर से कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सेहत की स्थिति बेहतर है।

वृश्चिक राशि

दिन मध्यम है। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, किंतु सहकर्मियों से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है, या फिर घर परिवार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। अतः अपनी वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करें।

मौनी अमावस्या और इसकी महत्वता

धनु राशि

आज दिन कार्य में परिवर्तन का है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। कारोबार में किसी नई योजना की शुरुआत हो सकती है। दिन  परिवर्तनकारी है, ह्रदय से स्वागत करें।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में दिन ठीक नहीं है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझकर नियंत्रण के साथ व्यय करें। भौतिकवादी वस्तुओं की ओर अधिक आकर्षित ना हों। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि

आज लाभ ही लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग बना रहेगा। पिता की ओर से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वास्तु टिप्स हिंदी में

मीन राशि

मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्य कुशलता पूर्वक करेंगे। कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।