आज दिनांक 23 अप्रैल 2020 वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन बृहस्पतिवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में तथा उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक रहेगा, अतः इस दौरान आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।
अमावस्या तिथि सुबह 07 बजकर 56 मिनट तक बनी रहेगी, फिर प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। वहीं अश्विनी नक्षत्र शाम 04 बजकर 05 मिनट तक है जिसके पश्चात भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा। शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक है, साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 23 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। मन उदास रहेगा, किसी अपने की मुलाकात को मन अभिलाषी रहेगा। अकेलापन खलेगा। विवाहितों के लिए दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में भी स्थिति कुछ ठीक नहीं है।
वृषभ राशि
सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं हैं। मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति कुछ ठीक नहीं है। लाभ के आसार हैं। दैनिक कार्य में परिवर्तन करने से मन लगा रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंद से भरा है। आज आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे, मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। वहीं अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखने की चेष्टा करें, आपका क्रोध आपके लिए संकट उत्पन्न कर सकता है।
कर्क राशि
एक तरफ पारिवारिक मामलों में खुशी प्राप्त होगी तो वहीं दूसरी ओर वाद-विवाद होने की भी संभावना है। घर के छोटों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे तो वहीं बड़ों के साथ अनबन होने की संभावना है। अपनी वाणी एवं शब्दों पर संयम रखने की चेष्टा करें।
कब है धनतेरस इस साल, आइये जानें
सिंह राशि
किसी बात को लेकर मन दुविधा में रहेगा। आप अपनी दुविधा को दूर करने हेतु घर के बड़े बुजुर्गों की मदद ले सकते हैं। किसी लंबी यात्रा हेतु आप अभी से अग्रिम योजनाएं बनाएंगे। घर में मनपसंद भोजन ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
कन्या राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत ही लाभकारी है, सफलता प्राप्ति के योग हैं। पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। माता से थोड़े वाद-विवाद हो सकते हैं किंतु बाद में उनका स्नेह व प्रेम भी प्राप्त होगा।
गोमेद रत्न कैसे धारण करें और क्या हैं इसके लाभ?
तुला राशि
जिम्मेदारियों के प्रति समझदारी रखने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में दिल बेहतर है, लाभ के योग हैं। आप अधिक से अधिक मेहनत करेंगे। वहीं संतान की ओर से कोई समस्या उत्पन्न की जा सकती हैं। किसी नए कार्य में हाथ आजमा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आपका स्वास्थ्य ही सर्वोपरि धन है, अतः सर्वप्रथम सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक मामलों को लेकर अधिक चिंतित ना हों। कार्यक्षेत्र में दिन लाभकारी ही रहेगा। आप अधिक से अधिक मेहनत करने की चेष्टा करेंगे। मौसमी दुष्प्रभाव वायरल आदि से बचने की चेष्टा करें।
धनु राशि
पारिवारिक माहौल मानसिक अशांति का कारक बनेगा। घर मे कलह की स्थिति बनी रहेगी जिसके लिए कहीं ना कहीं आप भी जिम्मेदार होंगे। आर्थिक मामलों में दिन बेहतर है। माता के सहयोग से किसी अचल संपत्ति की प्राप्ति कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है।
मकर राशि
नए-नए कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी रचनात्मक कार्य को क्रियान्वित करेंगे जो आपके मान-सम्मान में वृद्धि का कारण बनेगी। घर-परिवार हेतु दिन खुशियों से भरा है, एक-दूसरे के प्रति प्रेम भाव बना है। कार्यक्षेत्र हेतु थोड़ा जागरूक होने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि
मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य बन जाएंगे। वहीं सरकारी कामकाज को लेकर थोड़ी चिंता बढ़ सकती हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन आनंद से भरा होगा, आपसी प्रेम भाव बढेगा।
मीन राशि
मन हर्षित रहेगा। परिवार के साथ कुछ हसीन यादगार लम्हे व्यतीत करेंगे। किसी नये कार्य के प्रति रुचि जाहिर करेंगे जो रचनात्मक होंगे। यह आपकी इज्जत में वृद्धि करेगा। संगीत, गायन, नृत्य आदि के प्रति अपनी रुचि का प्रकटीकरण करेंगे।