विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

21 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 21 April 2020

आज दिनांक 21 अप्रैल 2020 का दिन किन राशि के जातकों के लिए लाया है शुभ फल, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा।

मेष राशि

आज दिन में वक्त प्रधान रहेगा। किसी भी कार्य को करने में हड़बड़ी ना करें। गृहस्थ वातावरण अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद खुद में प्रतिकूलता महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला है, अचानक से सेहत बिगड़ सकती है। अचानक किसी कार्य के प्रति व्यय की स्तिथि बन सकती है। आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगी।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लिए शुभ फलदायी है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज खुद में एक नयी ऊर्जा को महसूस करेंगे जो आपके हर कार्य को समय रहते संपन्न करवाने में सहायक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय है। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में दिन थोड़ा गंभीर रहेंगा, प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है।

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय, पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
 
मिथुन राशि

आज का दिन मिश्रित रहेगा। आज सभी कामों को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें, यह किसी बने-बनाये काम को प्रभावित कर सकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण फैसला ना लें। आर्थिक हालत में अभी सुधार नहीं हो पायेगा। किस्मत का साथ नहीं मिल सकेगा। कार्यस्थल में अभी अधिक परिश्रम करने पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में दिन सामान्य है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए दिन मिला-जुला है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। पैसों के मामलों में दिन पहले से अच्छा है। कहीं से रुका हुआ पैसा वापिस प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आज बिगड़े हुए काम संपन्न होंगे। प्रेम के मामले में दिन उतार चढ़ाव भरा है। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके हित में हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आर्थिक सन्दर्भ में बेहतर नहीं है। पैसे से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। मानसिक दबाव बना रहेगा। घरेलु वातावरण आपके तनाव की वजह से प्रभावित हो सकता है, सतर्क रहें। आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो पैसा या परिवार से जुड़ा हो सकता है। पुराने ऋण को चुकाने हेतु आज का दिन बहुत ही अच्छा हैं।

कन्या राशि

आज का दिन सभी प्रकार के क्षेत्र में अच्छा रहेगा। आज अपने प्रिय व्यक्ति के साथ वक़्त बिताने करने का मौका मिलेगा जिससे आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। किसी पुराने लंबित काम के पूरा होने पर मन प्रसन्न रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। संतान से जुड़ी किसी बात से मन में तनाव की स्तिथि बनी रहेगी। छात्रों का ध्यान शिक्षा में लगेगा।
 
तुला राशि

आज का दिन सामान्य है। आपका पूरी लग्न के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिसका बेहतर परिणाम मिलेगा। अधिक मेहनत करने की कोशिश भी कर सकते हैं। सम्पति से सम्बंधित मसलों में फायदा होगा। पारिवारिक माहौल थोड़ा नोंक झोंक भरा रह सकता है। संतान की तरफ से कोई अच्छा सन्देश मिलेगा। प्रेम के मामलों में प्रेमीजन के साथ सुनहरे पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

कब है करवा चौथ इस वर्ष?

वृश्चिक राशि

दिन शानदार है। प्रेम से सम्बंधित मामलों में दिन सुखमय रहेगा, प्रेमीजन से चल रहे पुराने क्लेश ख़त्म होंगे। आय में बढ़ोतरी होने के योग बन सकते हैं। कही से धन की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक कामों के प्रति ध्यान आकर्षित होगा जो आपके लिए कमाई का एक नया स्रोत भी बन सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

धनु राशि

दिन मिला-जुला रहेगा। अनेकों लंबित कार्य संपन्न होगें जिनकी वजह से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम सम्बन्धो के सन्दर्भ में दिन शानदार है। न्यायलय के विरुद्ध किया गया कोई भी काम आपको बड़ी उलझन में डाल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। गृहस्थ सुख-शांति कायम रहेगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखें,  मौसम का असर नुकसानदायक साबित हो सकता है। खुद के प्रयासों से पैसा कमाने में कामयाबी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल पुथल रह सकती है।

कुम्भ राशि

दिन शुभ है। आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकती है तभी अच्छे नतीजे प्राप्त हो पाएंगे। व्यापारिक तौर पर आमदनी घटेगी। प्रेम के मामले में समय अच्छा है, पुराने कलेश खत्म होंगे। शिक्षण से सम्बंधित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सेहत के मामले में थोड़ा सावधान रहें।

पन्ना रत्न और इसके लाभ

मीन राशि

आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है जो परिवार के कुछ लोगों को रुष्ट कर सकता है। किसी बात से मानसिक दबाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किस्मत पूरा साथ नहीं देगी फिर भी व्यापार में लाभ अर्जित हो सकता है। घरेलु जीवन मिला जुला रहेगा। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा, आपकी प्यार में वृद्धि होगी।