विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

20 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 20 April 2020

आज दिनांक 20 अप्रैल 2020 वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन सोमवार का है। आज विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में एवं उत्तर गोलार्द्ध में है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज ऐंद्र योग रात्रि 08 बजकर 30 मिनट तक है, जिसके पश्चात वैधृति योग का आरंभ हो रहा है। गर करण दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक बना रहेगा जिसके बाद विष्टि करण का आरंभ होगा। आज चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

शुभ मुहूर्त में आज अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक है। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक बना रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 20 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन बेहतर है। मन प्रसन्नचित्त रहेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। विरोधियों से बचने की चेष्टा करें एवं सजग रहें। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा । स्वास्थ्य की स्थिति आज पहले की अपेक्षा बेहतर बनेगी।

वृषभ राशि

अपनी वाणी पर संयम रखें, आवेश में आकर कुछ ऐसा ना बोल जाए जो आपके लिए समस्या उत्पन्न कर दें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है, आमदनी में गिरावट आएगी। सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

पुखराज रत्न धारण विधि एवं लाभ

मिथुन राशि

दिन बेहतर है। लाभ के योग हैं। समझदारी से कार्य करें, सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन मध्यम है, खर्च में बढ़ोतरी होगी जिस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यात्रा आदि की अग्रिम योजना पर विचार विमर्श करेंगे

कर्क राशि

जोश व उत्साह से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की स्थिति बेहतर है। वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है, सोच समझकर बोले। आपको अपने कार्य कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है, हानि होने की संभावना है। वहीं आमदनी में भी कमी आएगी। निवेश करने से बचने की चेष्टा करें। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं। प्रेम प्रसंगों में दिन मध्यम रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही लाभकारी है, कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके सभी कार्य योजना अनुसार बनते चले जाएंगे। प्रेम जीवन सुखद है। प्रियजन का सहयोग आप को जोश व उत्साह से भर देगा एवं सफलता दिलाएगा।

भारतीय त्यौहार एवं पर्व

तुला राशि

मन शांत रखने की चेष्टा करें। आपका मानसिक उथल-पुथल आपकी सेहत पर प्रभाव डालेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जो आपकी मानसिक परेशानी को सुलझाने हेतु मददगार सिद्ध होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन मध्यम है।

वृश्चिक राशि

मौसम के दुष्प्रभाव का खतरा बरकरार है। वायरस आदि से बचे। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। आसपास की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा नई मुसीबत खड़ी हो सकती हो।

धनु राशि

आज लाभ ही लाभ होंगे। आर्थिक उन्नति के योग हैं। अचानक कहीं से अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं  जिससे मन प्रसन्नचित्त हो जाएगा। पारिवारिक माहौल सुख देगा। कार्यक्षेत्र हेतु मेहनत करने की आवश्यकता है।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है, निवेश से बचने की चेष्टा करें अन्यथा हानि झेलनी पड़ सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जाएगा। दिन ठीक नहीं है, सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि

बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय ना ले, भावनाओं में आकर लिया गया निर्णय भविष्य हेतु अहितकारी सिद्ध हो सकता है। अतः बुद्धि का प्रयोग करें। रिश्तो को अधिक समय देने एवं संभालने की आवश्यकता है।

मीन राशि

किसी नए कार्य में हाथ लगाएंगे। कलात्मक और रचनात्मक कार्यों की वजह से मन प्रसन्नचित रहेगा। संगीत कलादि में रुचि लेंगे। पारिवारिक खुशहाली बरकरार रहेगी। मनपसंद भोजन करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।