विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

2 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 2 February 2020

आज दिनांक 2 फरवरी 2020 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन रविवार का है, साथ ही विक्रम संवत् 2076 है। आज भरणी नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक है, जिसके उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ होगा। शुक्ल योग अगले दिन सुबह 06 बजकर 36 मिनट तक रहेगी जिसके उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ होगा। विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत बालव करण का आरंभ होगा, साथ ही चन्द्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 40 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की स्थिति जानने के बाद आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के दैनिक राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

दिन के मध्याह्न में किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ राशि

दिन उतार-चढ़ाव युक्त है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। अपने रिश्ते को सहजता से संभालने की कोशिश करें।

नीलम रत्न और इसके लाभ

मिथुन राशि

आज किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं जो आपके लिए शुभकारी रहेगी। कार्यस्थल पर अभी और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आदि समस्याओं से पीड़ित रहेंगे।

कर्क राशि

दिन महत्वपूर्ण है। प्रेम संबंधी मामले में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। सोच-समझ कर कार्य करें। सभी को साथ लेकर चलने की चेष्टा करें, इसी में सबका हित है।

सिंह राशि

आर्थिक लाभ के योग हैं। कारोबार में उन्नति होगी। पुराना रुका हुआ पैसा वापिस प्राप्त हो सकता है। किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा। कुल मिलकर दिन ठीक ठाक रहेगा ।

शीघ्र विवाह हेतु उपाय

कन्या राशि

कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। आपके उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक शांति बरकरार रहेगी।

तुला राशि

आज आप अपने भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे जीवन जीने का नया मार्ग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। एक ओर जहाँ आर्थिक आमदनी में वृद्धि होगी तो वहीं दूसरी ओर खर्च भी बढ़ेंगे। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

वास्तु के अनुसार कैसा हो आपका ऑफिस

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। यह यात्रा के लिए अत्यंत लाभकारी एवं उन्नति के मार्ग प्रशस्त करने योग्य है। मन प्रसन्न रहेगा।आर्थिक स्थिति देखकर ही व्यय आदि करें।

मकर राशि

कार्य क्षेत्र में स्थिति बेहतर रहेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं, किंतु खर्च में भी वृद्धि होगी। घर परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी, परन्तु कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कुम्भ राशि

परिवार में किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंगों में दिनभर बेहतर है।

मीन राशि

दिन शुभकारी है। अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक निवेश आदि में सतर्कता बरतें। लाभ के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आनंददायक है।