विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल: 19 दिसंबर 2019

Dainik Rashifal 19 December 2019

आज पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तथा दिन गुरुवार है। आज का राशिफल निकालने हेतु पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है। आज के इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का  दैनिक भविष्यफल बताया गया  है, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज राहु मिथुन राशि में हैं। कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर चल रहा है। तुला राशि में मंगल विराजमान है तो वहीं वृश्चिक राशि में बुध स्थित हैं। सूर्य, गुरु, केतु और शनि धनु राशि में स्थापित हैं। वहीं शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं।

राशिफल के माध्यम से हम आपको आपके नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के भविष्यफल के बारे में संकेत देंगे। तो आइये जानें कि आज यानि 19 दिसंबर 2019 का इन 12 सितारों के लिए कैसा व्यतीत होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज भाग्योदय का समय है। आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। मन भी प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि

आज मानसिक तनाव दूर होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग हैं। व्यापार में स्तिथि मध्यम रहेगी। खान पान का धयान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। शिक्षा संबंधी कार्यो में आज का दिन शुभकारी है।

मिथुन राशि

किसी भी निर्णय में जल्दीबाजी न करें। किसी नए अचल संपत्ति की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। नये कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके रिश्तो के बीच प्रेम एवं सम्मान भी बढ़ेगा। काम को टालने का प्रत्नन न करे। समय प्रबंधन को ठीक करें।

कर्क राशि

ह्रदय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए उचित समय है। निरंतर तरक्की कर रहे हैं। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता के लिए कार्य की योजना में बदलाव लाएं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। Kark Rashifal ke baare mein aur adhik yahan padhein.

सिंह राशि

स्वजनों की मदद से कार्यो में उन्नति प्राप्ति होगी। दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। सरकारी नौकरियों में स्थानांतरण के पूरे योग हैं। करियर के लिये किसी नए क्षेत्र का चुनाव कर सकते हैं। आवश्यक कार्यो में विघ्न उत्पन्न होगा। शत्रुओं से सावधान रहें, उनकी योजनाये आप पर हावी हो सकती हैं।

कन्या राशि

व्यावहारिक परिवर्तन की आवश्कता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी से विवाद होने की संभावना है। जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। मन में किसी बात को लेकर अशांति बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के धैर्यशीलता में आज कमी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबारी विस्तार के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगें। आर्थिक परेशानियों के चलते वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है जिससे मन अशांत रहेगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें। Read more about Tula rashifal here.

वृश्चिक राशि

आज आत्मसंयम बरतने की आवश्यता है। आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग है। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कुछ ज़रूरी योजनाएँ क्रियान्वित होंगी जो आर्थिक मुनाफ़ा पहुँचाएंगी। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशि

आज आप किसी मांगलिक कार्य या किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पूर्व में किये धन सम्बंधित निवेशों से आकस्मिक लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे। कहीं से उपहार इत्यादि की प्राप्ति हो सकती है। कहीं यात्रा पर जाने के अवसर बन सकते हैं।

मकर राशि

परिवार के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जाने योग हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यो में लगे रहेंगे। लग्न में शुक्र आकर भाग्य को चार चांद लगा रहा है। धैर्य और होशियारी से काम लें। आर्थिक लाभ के योग है। प्रेम सम्बंधित रिश्ते सामान्य रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तनाव होने की संभावना है। व्यस्तता के बावजूद भी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का सुख मिलेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। किसी भी जोखिम भरे कार्यो को करने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगो को आज कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। नौकरी के नए विकल्प प्राप्त होंगे और कारोबार में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापारिक तौर पर प्रगति के योग हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।