विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal : 17 January 2020

आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार है। यह विक्रम संवत् 2076 है जिसमें सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि आरम्भ हो जायेगी। माघ कृष्ण की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी के रूप में मनाया जाता है।  आज राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक और सुकर्मा योग अपराह्न 03 बजकर 05 मिनट तक है। तद उपरांत धृतिमान योग का आरंभ होगा।

ये तो थे आज योग, आइये अब जानते हैं कैसा रहेगा आज 17 जनवरी 2020 का दिन सभी 12 सितारों के लिए आज आज के राशिफल के माध्यम से।  इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार सटीक खगोलीय परिस्थितियों, ग्रह-नक्षत्रों के स्थान, दिन तथा तिथि आदि को देखकर की गई है। इसके जरिये हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

एक तरफ आपके खर्चे में बढ़ोतरी होगी तो वहीं दूसरी तरफ परिवार के किसी जन के सहयोग की वजह से अचल संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर है।

वृषभ राशि

किसी बात को लेकर मन व्यतीत रहेगा। आर्थिक व्यय पर नियंत्रण बनेगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां आएंगी। विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहतर है। सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन राशि

दिन शुभकारी हैं। प्रेमी जन का सहयोग प्राप्त होगा। अपने प्रेमी के साथ वक्त व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्य आपके साथ है, कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि

शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे लेकिन आप उन पर विजय हासिल करने में सफल रहेंगे। अपनों का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा। मानसिकता बनी रहेगी। जोश व उल्लास के साथ कार्य करें।

सिंह राशि

करीबी रिश्तों में अनबन हो सकती है, सोच समझ कर बात करें। आज यात्रा के योग हैं। यह यात्रा आपकी सफलता के मार्ग प्रशस्त करेगी साथ ही आपके लिए मंगलकारी सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें :-

कन्या राशि

प्रेम संबंधों के लिए दिन अत्यंत ही उत्तम है परन्तु वैवाहिक जीवन में क्लेश की स्थिति बनी रहेगी। परिवार वालों का स्नेह आपकी मानसिक प्रसन्नता का कारण रहेगा। कार्य में सफलता हासिल करेंगे।

तुला राशि

आर्थिक उन्नति के आसार है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। फालतू के झगड़ों में पड़ने से बचें, यह आपके लिए नुकसान का कारण बन सकते हैं। अपनी वाणी पर भी संयम रखने का प्रयत्न करें।

वृश्चिक राशि

दिन मध्यम है। यात्रा के योग हैं जिससे शारीरिक थकान आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न होगी, मौसमी प्रभाव स्पष्ट दिखेगा। सेहत का ख्याल रखें। अपनों का सहयोग बना रहेगा।

धनु राशि

घर के लोगों के सहयोग से कोई बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी आज प्राप्त होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि

आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी जिस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि

सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का पूर्ण सहयोग है। आर्थिक उन्नति के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि

दिन मध्यम है। स्वास्थ्य विकार की वजह से किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।