विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल: 16 नवंबर 2019

Dainik Rashifal 16 November 2019

कैसा रहेगा 16 नवंबर 2019 का दिन सभी राशियों के लिए, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा एस्ट्रोकाका पर।

मेष राशि

दिन सफल रहेगा। पुराने लंबित काम फिर से शुरू हो सकते हैं। कोई रिश्तेदार घर पर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए सफल परिणामों से भरा रहेगा। कार्यालय में सहकर्मचारियों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र पर सराहना मिलेगी। व्यापारिक तौर पर अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है।

वृषभ राशि

पुराने रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। नए काम अथवा व्यवसाय की शुरुआत आपके लिए फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। वित्तीय स्तिथि बेहतर होगी। घर पर कोई शुभ महोत्सव हो सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं सफल होंगी। नौकरी करने वालों को आज अच्छा प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। किसी को उधार देने से बचें।

मिथुन राशि

सहकर्मचारियों से किसी विषय को लेकर अनबन हो सकती है। कारोबारी बड़े सौदे को करते समय सावधानी बरतें। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के विवाह सम्बंधित रिश्तें आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। अनावश्यक व्यय में अधिकता आर्थिक हालात कमजोर कर सकती है।

ये भी पढ़ें :-

कर्क राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लटके हुए कार्य गतिशील होंगे। दफ्तर में कार्य की अधिकता से व्यस्तता बनी रहेगी। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जातकों को किसी समस्या से जूझना पड़  सकता है। व्यापार की दृष्टि से दिन फायदेमंद साबित होने की सम्भावना है। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसंगी से किसी मसले को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन पहले से अच्छा रहेगा। कारोबार में अधिक लाभ अर्जित हो सकता है। कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। घरेलु माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। वित्तीय स्तिथि में सुधार होगा। नए सहायक संपर्क बन सकते हैं। स्वास्थ्य सर्वोत्तम रहेगा। परिवार में बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि

पुराने मसले को लेकर ऑफिस में साथ काम करने वालों के साथ अनबन हो सकती है। किसी कारोबारी सौदे से अच्छा लाभ मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। पुराने दोस्त से मिलकर मन खुश हो जायेगा। नए व्यापार को शुरू करने के लिए समय शुभ है। प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं सफर पर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कोई समस्या खड़ी हो सकती है।

तुला राशि

बच्चों से सम्बंधित किसी दायित्व पर पैसा खर्च हो सकता है। कार्य से सम्बंधित यात्रा भविष्य में अच्छा लाभ देगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की आज आप कोई मदद कर सकते हैं। पूजा-पाठ की ओर ध्यान आकर्षित हो सकता है। सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबारी हालात में सुधार होगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारीयों से बात करते समय अपनी बातों पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि

परिश्रम के अनुसार मनवांछित लाभ नहीं मिल पायेगा। सगे-सम्बन्धियों से रिश्तें बेहतर होंगे। किसी पारिवारिक महोत्सव में सम्मिलत हो सकते हैं। बेरोजगारों को भाई-बहिन के सहयोग से नौकरी प्राप्त हो सकती है। प्रेमीजन से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। वित्तीय स्तिथि बेहतर होगी। दफ्तर में साथ काम करने वालों के साथ किसी बात पर परेशानी उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। नवीन निवेश से बचें।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र विस्तार सम्बंधित नवीन मौके मिलेंगे। कारोबार में गति आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलें फायदेमंद रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। आर्थिक हालात बेहतर होंगे। बेरोजगारों को नौकरी के लिए अभी और सब्र करना पड़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि

वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कमाई में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवारवालों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घरेलु माहौल अच्छा रहेगा। किसी की मदद आपके कार्यों में सफलता प्रदान कर सकती है। अटके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। करियर सम्बंधित परिवर्तन के लिए समय उपयुक्त है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

कुंभ राशि

प्रेम सम्बन्धो की शुरुआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। नौकरी करने वालों द्वारा किये गए कामों की तारीफ हो सकती है। किसी करीबी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। वाहन में निवेश कर सकते हैं। प्रेम संबंधों को वैवाहिक रिश्ते में बदलने पर विचार कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए सामान्य रहेगा।

मीन राशि

कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता से दिन व्यस्त रहेगा। घरेलु माहौल ठीकठाक रहेगा। किसी अतिथि का घर पर आगमन हो सकता है। नौकरी करने वालों को प्रगति मिल सकती है। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा नहीं है।