विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

16 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 16 February 2020

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण में तथा दक्षिण गोलार्द्ध में है। शिशिर ऋतु है। आज राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक रहेगा, वहीं अष्टमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 14 मिनट तक है जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक है।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 11 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में अत्यंत ही बेहतर है। आर्थिक लाभ के योग हैं। कारोबार में उन्नति होगी। सेहत से सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग हैं। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

सूर्य ग्रह शांति के मंत्र तथा उपाय

वृषभ राशि

दिन मध्यम है, सतर्कता के साथ कार्य करें। बिना मतलब की बातों से बचने की चेष्टा करें। अपने प्रियतम के साथ समय व्यतीत करेंगे। धन के प्रति अधिक आकर्षित होगे। रिश्तो को संभालने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर है। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। हालांकि आज आप फुर्तीले एवं जोशीले अंदाज में कार्य को पूर्ण करने की चेष्टा भी करेंगे, किंतु ध्यान रखें एक से अधिक कार्यों में हाथ लगाने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में दिन बेहतर है। अचल संपत्ति की प्राप्ति हेतु प्रयास करेंगे जिसमें अपनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। दांपत्य जीवन अनुकूल है ।

सिंह राशि

दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। शुरुआत बेहतर होगी। सभी कार्य बढ़ते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंगों में दिन मध्यम है, अनबन होने की संभावना है। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, आपका खर्च आपके लिए आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है। पारिवारिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है। हालांकि दांपत्य जीवन सुखद है एवं प्रेम प्रसंगों में स्थिति सामान्य है।

तुला राशि

आज अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या उत्पन्न होंगी। मौसमी प्रभाव भी अपना असर दिखा सकता है। पारिवारिक माहौल बेहतर है। पुराने मित्र की मुलाकात से मन में प्रसन्नता से भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि

दिन बेहतर है, हालांकि शुरुआत में  कुछ कार्यों में अड़चने आएंगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा, कार्य संपन्न होते जाएंगे। दांपत्य जीवन में स्थिति कुछ ठीक नहीं है। किसी से अनबन हो सकती हैं। पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।

अगर आपके घर में हैं ये वस्तुएं, तो उन्हें फौरन हटा दें

धनु राशि

परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। आपके उच्च-अधिकारियों आपसे प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत की स्थिति बेहतर है ।

मकर राशि

घर के बड़े बुजुर्गों का ख्याल रखें। सेहत से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव बना रहेगा जिसे बेहतर तरीके से निर्वहन करने की आवश्यकता है। अपनी जिम्मेदारियों को समझने एवं संभालने का प्रयत्न करें।

कुंभ राशि

विद्यार्थी के लिए दिन अत्यंत ही शुभकारी है। प्रतियोगिता परीक्षा आदि में सफलता प्राप्त करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके सभी कार्य मनोअनुकूल होने होंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मोती रत्न और इसके लाभ

मीन राशि

आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है, अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की की चेष्टा करें अन्यथा समस्याएं उत्पन्न होगी। पारिवारिक स्थिति कुछ ठीक-ठाक नहीं है। अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के बाद विवादों से बचने की चेष्टा करें। फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें।