विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 15 March 2020

आज दिनांक 15 मार्च 2020 चैत्र कृष्ण की सप्तमी तिथि एवं दिन रविवार का है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में दक्षिण गोलार्द्ध में है। बसंत ऋतु है। आज राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक है। अतः इस दौरान आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 20 मिनट तक है जिसके उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ हो रहा है। वहीं अनुराधा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 23 मिनट तक है फिर ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू होगा। साथ ही आज वज्र योग अपराह्न 03 बजकर 16 मिनट तक है जिसके बाद सिद्धि योग का आरंभ हो रहा है। विष्टि करण अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत बालव करण का आरंभ हो रहा है।

आज चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। वही शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 12 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक होगा। रवि योग सुबह 06 बजकर 47 मिनट से सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 15 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आर्थिक दवाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आज आपके जीवन में होने वाले सभी परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। कला के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

वृषभ राशि

दिन शुभकारी है। शिक्षा के क्षेत्र में दिन बेहतर रहेगा। कानूनी मामलो में निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के मन में आज प्रसन्नता रहेगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करना हानि का कारण बन सकता है। शत्रु आज आपसे परास्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखद है, अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क राशि

आपके पराक्रम वृद्धि होगी तथा कोई पुराना शत्रु पराजित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से आपके मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सूर्य ग्रह शांति के मंत्र तथा उपाय

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। आज आपका भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन के मामले में आज आप काफी अनुकूलता महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे और दांपत्य जीवन में सुख रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। आज आर्थिक लाभ मिलने का योग है। व्यावसायिक निवेश भी आपके फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहने से मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस करेंगे।

तुला राशि

व्यर्थ के व्यय से बचने का प्रयत्न करें। आज के दिन की लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए अमंगलकारी है। धन का निवेश समझदारी से करना होगा।

पन्ना रत्न और इसके लाभ

वृश्चिक राशि

आज आपको अनेकानेक शुभ अवसरों की प्राप्ति होगी। लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहें। आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंगों  के लिए भी आज का दिन बेहतर है। विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

धनु राशि

व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियो का सामना करना पर सकता है। सरकारी नौकरी के क्षेत्र में आप उन्नति प्राप्त करेंगे। आपके लिए आज का दिन कल के मुकाबले बेहतर रहेगा।

मकर राशि

दिन सामान्य रहेगा। किसी घरेलु काम को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से कर्ज पर दिए धन की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि

आज के दिन आपके विचारों को नई दिशा मिलेगी। भविष्य के प्रति आशावादी बनेंगे और भाग्य के सहयोग से कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन मंगलमय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम प्रसंगों में दिन बेहतर रहेगा। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें।