विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 12 March 2020

आज दिनांक 12 मार्च 2020 चैत्र कृष्णा की तृतीया तिथि और दिन बृहस्पतिवार है। विक्रम संवत् 2076 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में है। बसन्त ऋतु है। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट तक है। वहीं तृतीया तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ है। चित्रा नक्षत्र सायं 04 बजकर 15 मिनट तक रहेगी जिसके तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र का आरंभ होगा। ध्रुव योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगा जिसके उपरांत व्याघात योग का आरंभ होगा। साथ ही आज विष्टि करण पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक है, फिर बालव करण का आरंभ है। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल काल मध्य रात्रि 12 बजकर 24 मिनट से 1 बजकर 12 मिनट तक है। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक बना रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों का आज 12 मार्च 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये जानते हैं क्या है आज का राशिफल और किन राशि वालों की भाग्य आज देगा शुभ परिणाम।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। छात्रों के लिए नए अवसर खुलने के योग हैं। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। सेहत की स्तिथि सामान्य रहेगी।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों से ख्यति प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कौन सी दिशा की दीवार पर घड़ी बदलेगी आपकी भाग्य दशा

मिथुन राशि

व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन अत्यंत लाभकारी है। लंबे समय बाद कुछ पुराने मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या उतपन्न हो सकती है। धार्मिक कार्यो के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक निवेशों से बचें, कोई बड़ा फैसला सोच समझकर लें अन्यथा नई परेशानिया उत्पन्न हो सकती हैं। सेहत की स्तिथि मध्यम रहेगी।

सिंह राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक निवेशों में वृद्धि होगी। अनावश्यक विवादों से बचे, अपनी वाणी पर संयम रखें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

सच्चा प्यार पाने के उपाय

कन्या राशि

परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। दोस्तों की मदद से आपके कार्य योजनानुसार पूर्ण सफल होगे। आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

किसी भी काम को करते समय अपने मन को शांत रखने का प्रयत्न्न करें। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर ही लें। मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिताने के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। प्रेम प्रसंगों में भी आज का दिन मंगलकारी रहेगा।

मकर राशि

दिन मध्यम रहेगा। धन की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। घरेलु कार्यो में भी व्यय बढ़ेगा। छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेमीजन के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो सकते हैं।

कुंभ राशि

भाग्य का पूरा-पूरा साथ आज मिलता दिख रहा है। माता-पिता आपको कोई बड़ा उपहार दे सकते हैं। आप मानसिक रूप बहुत ही खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमीजन से तालमेल बढ़ेगा।

मीन राशि

आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होने के साथ-साथ आपके सहकर्मियों से भी सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में स्थिति बेहतर होगी। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें।