विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 12 जून 2020

Dainik Rashifal 12 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन प्रसिद्धि प्रदायक रहेगा। आज आपके मान सम्मान में खूब वृद्धि होगी। आज अविवाहित जातकों के घर परिवार में उनके शादी की चर्चा चल सकती है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा जबकि प्रेम जीवन व्यतीत करें जातकों के जीवन में समस्या आ सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अधिक तैलीय पदार्थों का सेवन ना करें अन्यथा पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज आर्थिक मामलों में दिन बढ़िया रहेगा। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आप की कद्र करेंगे।

मिथुन राशि

दिन आपके अनुसार व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक मामले में दिनमान बढ़िया है। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद की गुजारिश कर सकता है, ऐसे मामलों में आप स्वयं को असमंजस की स्थिति में महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का आज अध्ययन में ध्यान केंद्रित रहेगा।

ये भी पढ़ें: आज का दैनिक राशिफल

कर्क राशि

पारिवारिक मामलों में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर बनेंगी। आपके संबंधों में आपसी समझ विकसित होंगी। आज कार्यक्षेत्र में आप पर आलस्य हावी रह सकता है जिसकी वजह से कई कार्य अटक सकते हैं। किसी बात को लेकर बेकार की जिद ना करें, यह आपके साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी संकट खड़ा सकता है।

सिंह राशि

इस जाति के विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है। आप अपने भविष्य हेतु कोई विशेष योजना बनाएंगे। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सजगता एवं बुद्धिमता से कार्य लेने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। वही प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के उपाय जो बढ़ाएंगे धन-दौलत

कन्या राशि

आज आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। बड़े भाई-बहनों की ओर से आपको किसी कार्य में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामले में आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। आप अपने जीवन में कुछ विशेष परिवर्तन लाने के लिए चेष्टा कर सकते हैं।

तुला राशि

आज आपके भाग्य के सितारे मजबूत हैं जिस वजह से आपके कई कार्य बन जाएंगे। कार्यों में आ रही समस्याएं स्वयं ही नष्ट हो जाएंगी। दिन सुखद व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए इन बढ़िया है, जीवनसाथी के सहयोग से कई कार्य बन जाएंगे। किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पूर्व उसकी पूरी तहकीकात करें अन्यथा आपके जीवन में कोई समस्या आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि

भौतिक सुख-सुविधाओं हेतु आप खरीदारी की ओर अग्रसारित होंगे। आज अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा आप अपने लिए कोई बड़े संकट उत्पन्न कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको प्रेमवत व्यवहार करने की आवश्यकता है अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य ही बना रहेगा।

धनु राशि

आज आप किसी रचनात्मक कार्य में अपना हाथ आजमाएंगे, आपकी प्रतिभा की चहुँ ओर सराहना की जाएगी। आज आर्थिक मामलों में आपका दिन लाभप्रद रहेगा जिस वजह से आप मानसिक तौर पर भी प्रसन्न दिखेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आपका पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। आज के दिन आर्थिक मामले में लेन-देन आपके लिए हानि प्रद हो सकता है, अतः सतर्क रहें।

मकर राशि

कहीं घूमने जाने हेतु मित्रों के साथ योजनाएं बनाएंगे। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, अपने खानपान में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य वर्धक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। पिता की सेहत में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन अत्यंत सुखद है। वही प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।। भाग्य के सहयोग से आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे।

कुंभ राशि

इस राशि की महिलाओं को पेट से संबंधित समस्या उभर सकती हैं, आज आपके पुराने जोड़ों के दर्द भी उभर सकते हैं। आप अस्वस्थता के कारण ग्रसित रहेंगे। संतान को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में दिनमान बढ़िया रहेगा। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है।

मीन राशि

आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विरोधियों के षड्यंत्र का आप पर कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा। आपकी मेहनत एवं लगन के आगे उनकी नकारात्मक क्रियाओं का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उपयोगी है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को प्रियजन की ओर से कोई सरप्राइज आदि मिल सकता है।