विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 11 जुलाई 2020

Dainik Rashifal 11 July 2020 Horoscope

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहेगा। आज खर्च में वृद्धि होगी। आप अचल संपत्ति की खरीद की दिशा में अग्रसर होंगे, संभवत आज आप संपत्ति से जुड़ी बात को पक्का कर सकते हैं जो आपके लिए बेहतर हैं। कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम भी प्राप्त होंगे। आज आपके भाग्य के सितारे मजबूत हैं जिस वजह से आपके सभी कार्य आपके अनुकूल बन सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आप रुचि देंगे। सेहत के मामले दिनमान ठीक-ठाक है, फिर भी कोई पुरानी समस्या की वजह से थोड़ी बहुत कठिनाइयां आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार होगा, हालांकि आपके जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे क्रोधित हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होगा।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। सेहत के मामले में भी दिनमान बढ़िया साबित होगा। आपका मन प्रफुल्लित है जिस वजह से आप सभी से प्रेम व समरसता से बरताव करेंगे जो आपके लिए हर क्षेत्र में ही भले ही वह रिश्ता हो या फिर कार्य संबंधित, सभी में आपको लगभग सफलता मिलेगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। गंभीर विचारों में आप लीन दिखेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा हुआ है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से रहेगा, प्रेम से बात करें एवं मामले को समझदारी से निपटाने की चेष्टा करें अन्यथा यह दीर्घकालिक समय हेतु रिश्तो में गांठ बनाने का कार्य कर सकता है। शाम ढलते ढलते आपके मन में किसी तथ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है।

ये भी पढ़े: शनि दोष निवारण के सरल और अचूक उपाय

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। वहीं कार्य क्षेत्र में आपको बेहतरीन नतीजे प्राप्त होंगे, आमदनी के योग हैं। आपके कार्य की उन्नति होने के भी आसार हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, किसी बात को लेकर थोड़ी बहुत कहा सुनी होगी जिसको लेकर आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। शीघ्र ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया साबित होगा, आप अपने प्रेमीजन के साथ कुछ खुशनुमा लमहे व्यतीत करेंगे एवं उनसे अपने दिल की बातें साझा करेंगे जिससे आपसी संसझ व परख बढ़ेगी। एक-दूसरे के मध्य प्रेम भाव और भी अधिक विकसित होगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य को करते चले जाएंगे। आपकी मेहनत के आगे कई प्रकार की आ रही सभी अड़चनों को भी झुकना ही पड़ेगा। स्थिति सामान्य बनी है। किसी लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन बिताने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से ठीक-ठाक ही रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा, आपको अपनी प्रेमी जन के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आप अपने प्रेमी जन एवं अपने रिश्ते के लिए वह सब कुछ कर पाएंगे जो जिसके लिए आपकी पुरानी कई योजनाएं असफल हो चुकी है। संतान को लेकर मन थोड़ा भावुक हो सकता है, अधिक व्यतीत ना हो, सब  सामान्य हो जाएंगे।

सिंह राशिफल

दिन मान कमजोर रहेगा। आपकी सेहत की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगी। अचानक से अनायास ही खर्च में बढ़ोतरी हो जाएगी जो आपके लिए चिंता का विषय रहेगा। आज आपको किसी अनावश्यक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आप के लिए थकावट देने योग्य एवं अन्य मामलों में भी कठिनाई उत्पन्न करेंगे योग्य रहेंगी। आपकी इस यात्रा से जुड़ी मंशा भी पूर्ण नहीं हो पाएंगी। कार्यक्षेत्र में दिनमान बढ़िया रहेगा। कार्य प्रगति पर है जिससे अनुकूलता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण रहेगा, आपके मध्य या किसी एक तथ्य को लेकर विवादास्पद स्थिति बनी रहेगी। आप दोनों एक बात को लेकर भिन्न-भिन्न राय रखेंगे जो बड़े विवाद की वजह भी बन सकता है। सामंजस्य बैठाकर कार्य करें, एक दूसरे की भावनाओं को परखने के साथ-साथ समझने का प्रयत्न करें। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके प्रिय जन आपसे प्रफुल्ल रहेंगे।

ये भी पढ़े: आज का पंचांग 11 जुलाई 2020

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको व्यापार में सफलता मिलेगी। कारोबारी वर्ग के लिए दिन अत्यंत ही लाभकारी रहेगा, आज आपके हाथ कोई नया सौदा लग सकता है जो काफी मुनाफे के योग है। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने कार्य में सभी तथ्यों को बारीकी से परख कर अच्छे से अंजाम देंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, आप दोनों की  एक-दूसरे के प्रति भावनाएं व संवेदनाएं उभरती हुई भी नजर आएंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा, आप अपने प्रियजन को प्रसन्न रखने हेतु अनेकानेक जतन करेंगे एवं उन्हें खुश रख मुस्कुराता हुआ देखना पसंद करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आप का मन पढ़ाई की ओर केंद्रित रहेगा, साथ ही आप कम समय में भी बेहतरीन नतीजे प्राप्त करने में सफल होंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई साबित होगा। आपके खर्च में वृद्धि होगी जबकि दूसरी ओर आमदनी सामान्य ही रहेगी  जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएगा। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रख आमदनी की बढ़ोतरी हेतु नए नए मार्ग ढूंढने के साथ-साथ  अधिक से अधिक मेहनत करनी चाहिए। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाएगी, आप एक-दूसरे की जरूरत को समझ कर उसे पूरा करने का प्रयत्न करें, साथ ही अपनी परिस्थितियों का भी ध्यान रखें। प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहे। आज आप अपने कार्यभार में अधिक व्यस्त रहेंगे जिस वजह से आप अपने घर-परिवार को समय दे पाने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं। यह आपको स्वयं से पारिवारिक दूरियों का भी एहसास कराएगा। आज आपको किसी बड़े-बुजुर्ग आदि का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। जो जातक प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उनका यह दिन खुशियों से परिपूर्ण व्यतीत होगा। वहीं दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान अत्यंत शुभकारी एवं खुशियों से भरा पूरा है। आज आपके रिश्ते में आकर्षण एवं रोमांस बढ़ेगा, एक-दूसरे को लेकर करीबया बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र के मामले में दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है। नीतिपरक कार्य करें। किसी के बहकावे में ना आए। अपनी कमजोरी को दूसरों के समक्ष रखने से बचे। लोग आपकी कमजोरी का गलत फायदा उठा कर आपको बुरे कार्यों में फंसा सकते हैं। आज आपको समझदारी बरतकर सतर्कता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। अतएव अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें।

ये भी पढ़े: शनिवार के दिन भी क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया है। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा किंतु इन सब के बावजूद भी आपका आपकी माता से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है जो बड़ा स्वरूप ले सकते हैं। संभवत मामला अचल संपत्ति से संबंधित हो। आपको ऐसा महसूस होगा कि आपके साथ आपकी माता द्वारा नाइंसाफी की जा रही है, किंतु ऐसा नहीं है। आप तथ्यों को समझदारी के परख कर फर्क समझना चाहिए एवं समझदारी व जिम्मेदारी के साथ व पश्चात ही कुछ बोलिए अन्यथा कहीं आप को समझने में देर ना हो जाए। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से ठीक-ठाक ही व्यतीत होगा, आपके सही गलत का निर्णय में जीवन साथी का सहयोग बना रहेगा। वहीं प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन शुभकारी हैं, आपके कार्य में तेजी आएगी, उन्नति के शिखर पर पहुंच सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन कार्य पर ध्यान केंद्रित करने का है।

मकर राशिफल

मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने हेतु जोश में एवं तत्परता दिखाएंगे। आज आपका आत्मविश्वास नहीं अपितु अति विश्वास परिलक्षित होगा। ध्यान रहे, आपका यह अति विश्वास कहीं आपके लिए घातक ना साबित हो जाए। अपने मानसिक भाव में उतार-चढ़ाव का विशेष ख्याल रखें। वाणी में सौम्यता बरतने की चेष्टा करें, आपकी वाणी आपके रिश्ते बिगाड़ सकती हैं जिसे संजोकर रखने की अत्यंत आवश्यकता है। आज आपका मन कला व संगीत की ओर आकर्षित होगा जिसमें आप हाथ आजमाने की चेष्टा करेंगे। घर-परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी, पारिवारिक जनों के साथ बढ़िया यादगार लमहे व्यतीत करेंगे। आज आप भिन्न भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। दिन उत्तम है, अपने अंदर दूरभावनाओं को आने से बचाएं, नकारात्मकता से नाता न जोड़ें।

कुंभ राशिफल

निवेश आदि से बचें, धन हानि होने की संभावना है। किसी पर अन्यथा भरोसा ना कर ले, यह आपके लिए घातक हो सकता है। आपके शत्रु जन आपके विरुद्ध विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं, इससे बचने की चेष्टा करें। समझदारी व सतर्कता बरतना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा, उनके सहयोग से कोई बड़ा कार्य बन जाएगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। दिन उतार-चढ़ाव युक्त है जिसे आप अपनी समझदारी व सतर्कता से बेहतर बना सकते हैं। आज आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। संध्या काल में कोई ऐसी घटना घटित होगी जो आपके मन में किसी प्रकार की छाप छोड़ जाएगी, आप उसी तथ्य को लेकर गहन चिंतन में डूबे हुए रहेंगे।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप अपने मजबूत इरादों के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। सभी कार्य को हौसले के साथ करते हुए बुलंदियों तक पहुंच जाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी शीघ्र सफलता के योग हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके जीवन साथी आपको अपने लक्ष्य हेतु प्रेरित करेंगे जो आपको प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा। आपका अपने मन में जीवनसाथी के प्रति सम्मान और भी अधिक बढ़ जाएगा। वहीं प्रेम जीवन वालों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने प्रेमीजन के लिए काफी कुछ करेंगे किन्तु वो इन सभी में किसी प्रकार की नुक्स निकालकर बेवजह आप पर क्रोधित हो जाएंगे। आज आप अपने प्रेम जीवन से संबंधित तथ्य पर विचार-विमर्श हेतु दोस्तों से वार्तालाप करेंगे। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है तभी सफलता मिलने के आसार हैं। स्वयं को चिंता की गहराइयों में डुबाने से बेहतर है कि समस्याओं के समाधान तक पहुंचे।