विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

10 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 10 April 2020

आज दिनांक 10 अप्रैल 2020 चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि  एवं दिन शुक्रवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में एवं उत्तर गोलार्द्ध में है। आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक है। अतः इस दौरान आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें। वहीं वैशाख कृष्ण तृतीया तिथि भी है जो रात्रि 09 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। फिर चतुर्थी तिथि का आरंभ हो जायेगा।

विशाखा नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 55 मिनट तक है। फिर अनुराधा नक्षत्र का आरंभ होता है। आज चंद्रमा दोपहर 04 बजकर 27 मिनट तक तुला राशि मे है उसके बाद यह वृश्चिक में संचार करेगा। शुभ मुहूर्त में आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक है। साथ ही  विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 14 मिनट से दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 10 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन लाभकारी हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। कहीं से लाभ की प्राप्ति होगी। घर के पुराने कलह-क्लेश समाप्त होंगे। समझदारी बरतने की आवश्यकता है। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, अतः अपना विशेष ख्याल रखें।

वृषभ राशि

दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है। यात्रा पर ना जाएँ, यह आपके लिए अत्यंत ही कष्टदाई साबित होगी। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। आसपास स्वच्छता बरकरार रखें। आपके ग्रह-गोचर घर परिवार में बीमारियों के आसान प्रतीत करा रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा। एक तरफ खर्च में बढ़ोतरी होगी तो वहीं दूसरी ओर आमदनी के स्रोत भी समाप्त हो रहे हैं। पारिवारिक अशांति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि

दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। हालांकि दिन की शुरुआत में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है किन्तु जैसे-जैसे दिन बढ़ता जाएगा स्थितियां सामान्य होती चली जाएंगी। आप भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। किसी नए कार्य में हाथ लगाएंगे।

सिंह राशि

आज आप पर आपका आलस्य आप पर हावी रहेगा जिससे कार्यक्षेत्र प्रभावित हो सकता है। लापरवाही ना बरतें, समय का विशेष ध्यान रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत के प्रति सचेत रहे। मेहनत करने की आवश्यकता है।

गोमेद रत्न और इसके लाभ

कन्या राशि

सफलतापूर्वक किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। आपके ऊपर अनेकानेक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। दिन बेहतर है, भाग्य आपके साथ हैं। सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की भी आवश्यकता है अन्यथा पारिवारिक कलह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा जिससे स्थिति आपके अनुकूल हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि

पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। आपको सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है।

दूसरों की किन वस्तुओं का प्रयोग, होगा आपके लिए नुकसानदेह

धनु राशि

आज अचानक आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि आपके खर्च में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक सहयोग भाव बना रहेगा जिससे सभी समस्याओं का समाधान आसानी से निकल जाएगा।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति दयनीय रहेगी। एक तरफ खर्च में अनायास वृद्धि होगी तो दूसरी तरफ लाभ के सभी मार्ग बंद होंगे जिससे घर में कलेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसमी प्रभाव से बचकर रहें। हौसला बनाए रखें।

कुम्भ राशि

दिन लाभकारी है। किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थी आज किसी नए अविष्कार के कार्य को संपन्न करेंगे जिससे सामाजिक कल्याण होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेंगी।

मीन राशि

बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा निर्णय न लें। किसी भी बड़े फैसले के लिए घर के वरिष्ठों की सलाह लेना आवश्यक समझे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा। शारीरिक रूप से स्वयं को अस्वस्थ महसूस करेंगे।