विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

1 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 1 February 2020

आज दिनांक 1 फरवरी 2020 को माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शनिवार है। आज सूर्य उत्तरायण में है। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सप्तमी तिथि सायं 06 बजकर 11 मिनट तक है। तदुपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। आज अश्विनी नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 53 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ होगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की स्थिति जानने के बाद आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के दैनिक राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

दिन मध्यम है। मानसिक तनाव बना रहेगा, अपनी वाणी एवं क्रोध आदि पर नियंत्रण रखें। किसी से अनायास ही ना उलझे। कोई भी निर्णय सोच-समझकर समझदारी पूर्वक ही लें।

वृषभ राशि

आज किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है, संयम से कार्य करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

जानिए क्या है पन्ना रत्न के लाभ और इसकी धारण विधि

मिथुन राशि

आज का दिन निवेश आदि के मामले में बेहतर नहीं है, आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा निर्णय न लें। आज आपके पुराने कलेश इत्यादि समाप्त होंगे। दिन बेहतर है, मेहनत से कार्य करे।

कर्क राशि

दिन भर कारोबार में लाभ के योग हैं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। आज आपके सभी कार्य बनते चले जायेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को मानसिक तनाव आदि का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक माहौल बेहतर है। किसी पुराने मित्र, रिश्तेदार आदि के आगमन के योग हैं।

कन्या राशि

दिन शुभकारी है। कारोबार में लाभ के योग हैं। एक तरफ लाभ तो दूसरी तरफ खर्च में भी वृद्धि होगी। घरेलू सामान पर अधिक खर्च करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति मध्यम रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा है। आज मन आपका प्रसन्न रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति मध्यम रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कौशल की सराहना करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन मध्यम रहेगा। एक तरफ लाभ के योग हैं, तो दूसरी तरफ खर्च में भी वृद्धि होगी।

वास्तु टिप्स जिनसे होंगे सभी कष्ट दूर

धनु राशि

आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए आनंददायक रहेगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी वजह से कोई बिगड़ते काम भी बन सकता है। प्रेम प्रसंगों में दिन बेहतर है।

मकर राशि

आज आपके कार्यक्षेत्र एवं जीवन में अनेकों परेशानियां आ सकती हैं जिनका आपको डटकर सामना करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। अपनों का सहयोग एवं प्रेम बना रहेगा।

कुम्भ राशि

दिन बेहतर है। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपके अग्रज एवं श्रेष्ठ जन आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, अतः समझदारी के साथ कार्य करें। सबके साथ मिलजुल कर रहने का प्रयोग ना करें।

मीन राशि

दिन बेहतर है। सभी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक उन्नति के योग हैं। आपके बुद्धिमता एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाएगी। आपके मान सम्मान   में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा।