विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

8 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 8 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 8 मई 2020 ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है। दिन शुक्रवार है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोल गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक है, अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य का आरम्भ न करें।

प्रतिपदा तिथि दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक बना हुआ है जिसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ होगा। विशाखा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 38 मिनट तक रहेगा, फिर अनुराधा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। आज चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। वहीं शुभ मुहूर्त में अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक है, साथ ही आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

इतने प्रकार के शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज दिनांक 8 मई 2020 का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा, यह जानना बेहद ही रोमांचक हो जाता है। आज के इस राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। सुख सुविधाएं बनेंगी। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। आज आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, कामयाबी अवश्य प्राप्त होगी। संतान की ओर से कोई खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे मन प्रसन्न हो उठेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक मेहनत करें।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में दिन बढ़िया रहेगा। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा, संभवतः पुराने निवेश से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारीगण किसी नए प्रोजेक्ट आदि पर कार्य कर सकते हैं। आपके कुछ ऐसे लोगों से संपर्क बढ़ेंगे जो आपकी उन्नति में शीघ्रता ला सकते हैं। कार्यभार के कारण मन सुस्त और तनाव से युक्त रहेगा।

ये भी पढ़ें: शुक्र ग्रह के अचूक एवं सरल उपाय

मिथुन राशि

दिन सुखद है। सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में दोपहर तक स्थिति आपके पक्ष में नहीं रहेगी किंतु दोपहर के बाद आपकी मेहनत से आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। किसी रचनात्मक कार्य को करने की चेष्टा करेंगे जिसमें आपको खूब प्रसिद्धि मिलेगी। दिन शुभकारी एवं भाग्य के साथ हैं।

कर्क राशि

गहरी दुविधा की स्थिति में रहेंगे, आज अपने कार्यों के चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ रही है जिनका सही तरीके से निर्वहन करने की आवश्यकता है। समय को बर्बाद ना करें, इसका सदुपयोग करें। पारिवारिक जीवन मध्यम है, गृहस्थ स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों की बढ़ोतरी से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

सिंह राशि

छप्पन भोग का पान करेंगे। पारिवारिक जीवन अत्यंत ही सुखद है, पिता का सहयोग बना रहेगा। बड़े भाई के मदद से किसी विशेष उपलब्धि की प्राप्ति कर सकते हैं। पिता द्वारा अचल संपत्ति से जुड़ी कोई अहम जानकारी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा, खूब तरक्की करेंगे।

ये भी पढ़ें: मूंगा रत्न और इसके लाभ

कन्या राशि

दिन बढ़िया है। आप खूब मेहनत और तरक्की करेंगे। आज का यह दिन आपकी तरक्की के लिए है, बस लगन से मेहनत करते जाएं। अपनों का सहयोग बना रहेगा। बड़ी बहन के सहयोग से कोई अटका हुआ कार्य बन सकता है। प्रेमीजन का प्रेम एवं स्नेह प्राप्त होगा।, उनसे बात करके आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अधिक समर्पित होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया है। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा, घर-परिवार में आप को अपार प्यार एवं खुशियां मिलेंगी। माता को लेकर मन चिंतित रहेगा। पिता को स्वास्थ संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, अपनों का ख्याल रखें। दांपत्य जीवन सुखद है, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। संतान की ओर से सेवा भाव देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि

सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य जुड़ी समस्या हो सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। पारिवारिक कलह बना हुआ है जिससे घर में अशांति फैली रहेगी। आपके दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, घर के किसी सदस्य को घातक बीमारी से जूझना पड़ सकता है इसलिए एहतियात रखें। छोटी-मोटी समस्याओं का भी तुरंत उपचार करवाएं।

धनु राशि

आज आप मेहनत करेंगे। कृषकों के लिए यह दिन अत्यंत ही लाभकारी है। आज आप किसी रचनात्मक कार्य में हाथ आजमा सकते हैं, संगीत, लेखन, वादन, गायन आदि में खूब रुचि लेंगे। आपके अपनों के बीच आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी प्रतिभा का सम्मान करेंगे। दिन बेहतर है, पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

मकर राशि

दिन मध्यम है। एक तरफ आपके व्यय में वृद्धि होगी तो वहीं दूसरी तरफ आमदनी के भी योग हैं। अधिक खर्च होने की वजह से आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कारोबार पर ध्यान दें। अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी से अनबन होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष को रिश्तो से अधिक महत्व ना दें, यह दीर्घकालिक समय हेतु तो ठीक नहीं है।

कुंभ राशि

आपके दायित्वों में बढ़ोतरी हो रही है, उनका सही तरीके से निर्वहन करने की चेष्टा करें। किंतु इस चक्कर में स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें, सेहत के प्रति ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें उसके पश्चात ही कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को सुधारने में दिन मददगार सिद्ध होगा।

मीन राशि

पारिवारिक जीवन व्यतीत करने में लीन रहेंगे। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। आलस्य  को प्रधानता न दें, कार्यक्षेत्र की स्थिति कुछ ठीक नहीं है इसलिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अधिक से अधिक मेहनत करे। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। स्थिति कुछ ठीक नहीं है, अपने व्यवहार में सकारात्मकता लाएं।