विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

20 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 20 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 20 मई 2020, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है। आपके सभी काम आपके अनुकूल संपन्न होंगे। दिन बढ़िया रहेगा, पारिवारिक माहौल खुशियां प्रदान करेगा। आज का दिन आपकी तरक्की के योग्य है, उन्नति के नये-नये मार्ग खुलेंगे। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से कोई बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने परिजन के सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, स्वास्थ्य मामले में स्थिति कुछ ठीक नहीं है। साथ ही खान-पान पर भी नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि

जीवनसाथी के साथ लंबे समय से चल रहे वाद-विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। आपके बीच के आपसी मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। दूसरों की बुराई करने से बचें अन्यथा इसका दुष्प्रभाव आपके जीवन पर परिलक्षित होगा। आज आपके समक्ष प्रेम संबंधित प्रस्ताव आ सकते हैं। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें, बिना मतलब के फिजूल की वस्तुओं पर खर्च ना करें। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

ये भी पढ़ें: बुध के उपाय जो करेंगे सभी कष्ट दूर

मिथुन राशि

दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, पर किसी भी निर्णय लेने के घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना ना भूलें। प्रेम जीवन व्यतीत करें लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। वहीं विवाहितों के लिए दिन मध्यम रहेगा। माता के सहयोग से कोई कार्य बन सकता है। विरोधियों से आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते है। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के आज लंबे समय से लंबित कार्य बन जाएंगे। आप अपने कार्यों को दूसरों से मनवाने में सफल होंगे। उधार में दिए हुए धन वापस प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दिन थोड़ा व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा, घर परिवार में किसी समारोह आदि के आयोजन हेतु आप योजना बनाएंगे। आज आपको सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोशिश करें कि आज अधिकाधिक घर में ही रहे, घर के बाहर जाना आपके लिए संकट उत्पन्न कर सकता है।

सिंह राशि

आज आपको कहीं दूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, हालांकि यह यात्रा आपकी प्रगति के योग्य है किंतु इससे आपको शारीरिक कष्ट आदि झेलना पड़ सकता है। अतः बेहद जरुरी होने पर ही जाए। आज आप किसी भारी व बड़े कार्य को स्वयं ही करने में लग जाएंगे। जिम्मेदारियों का दबाव आपके मन को थोड़ा चिंतित कर सकता है। मन तनावग्रस्त रहेगा। अपने विचारों को अपने कार्यों पर हावी न होने दें।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे जिससे आपकी तरक्की भी होगी। किंतु ध्यान रहे कार्यक्षेत्र के साथ साथ आपको पारिवारिक रिश्तो पर भी बराबर समय देना आवश्यक है अन्यथा आपके जीवन में रिश्तो की स्थितियां असंतुलित रहेंगी। प्रेम जीवन व्यतीत करें लोगों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। विवाहितों के लिए दिन सुखद है, पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें अन्यथा आर्थिक मामलों में स्थितियां बिगड़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: पितृ दोष के कारण एवं उपाय

तुला राशि

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी नई उपलब्धि को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। सामाजिक कल्याण हेतु किया गया कार्य आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगा। धार्मिक क्रियाकलापों में खूब रुचि लेंगे। पूजा-पाठ आदि में सम्मिलित हो सकते हैं । उन्नति हेतु कोई विशेष अवसर प्राप्त होगा। आज अपने खान-पान में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम है। दोपहर तक स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। सभी कार्य बनते चले जाएंगे। वहीं दोपहर के बाद अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। घर-परिवार में किसी से अनबन होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। किसी बात को लेकर आप स्वयं को मानसिक तनाव की स्थिति में अनुभव करेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ सन्देश प्राप्त होगा जिससे आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी।

धनु राशि

अपने आलस्य का परित्याग करें। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक कार्य करने की चेष्टा करें। जीवनसाथी के किसी बड़े निर्णय में आप उनका सहयोग कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। सहकर्मियों से बातचीत करने में प्रेमवत व्यवहार रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपके दिनमान कुछ ठीक नहीं है, सेहत के प्रति जागरूक हो जाए।

मकर राशि
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आज आपको कोई उपहार अथवा सम्मान के प्रतीक चिन्ह आदि मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर के बच्चों के साथ खुश खुशनुमा यादगार लम्हे बिताएंगे। घर के छोटों को उपहार दें, इससे घर परिवार में आपकी लोकप्रियता बरकरार रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होंगे।

कुंभ राशि

भाग्य आपके साथ हैं, दिन सुखद रहेगा। जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता मिलेगी। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, वे आपके कार्य की सराहना करेंगे। लोग आप की कार्य क्षमता एवं कार्य कौशल के कायल रहेंगे। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आर्थिक लाभ के भी योग हैं जिससे स्थिति आर्थिक मामलों में आप के पक्ष में रहेगी। आज आप अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने आदि की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चल रहे तनाव में कमी आएगी।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में लोग आपकी सराहना करते नहीं थकेंगे। आज आपकी कार्यक्षमता एवं बौद्धिकता के सभी कायल हो जाएंगे। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न है, वे आपके पदोन्नति पर विचार कर सकते हैं। आज आपकी राशि में चंद्रमा चौथी स्थिति में है जो शुभ दिन में भी व्यवधान उत्पन्न करने की चेष्टा करेगा। संभवत पारिवारिक जीवन में आपको कष्ट झेलना पड़े। घर का कोई व्यक्ति आपसे दुखी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में अपने विचारों में सौम्यता एवं सरलता बनाए रखें।