विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 15 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 15 मई 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। अपराहन तक स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। सभी कार्य आपके अनुसार संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा किंतु वहीं अपराहन के बाद स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप सफलता प्राप्त करेंगे। आज आपके कोई अटके हुए धन वापस प्राप्त हो सकते है। धोखाधड़ी के मामलों में अपना सहयोग ना दें अन्यथा बुरा फंस सकते हैं। सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि

दिन लाभकारी है। पारिवारिक सहयोग बल देगा। कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। स्वजनों की ओर से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके कई अटके हुए कार्य बन सकते हैं। आप अपने कारोबार संबंधी मुद्दों पर जीवनसाथी के साथ चर्चा करेंगे जिससे आपके बीच की आपसी समझ बढ़ेगी। संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। माताजी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, उनकी सेहत का ख्याल रखें। आज आप कार्यक्षेत्र के विस्तार हेतु विचार कर सकते हैं। भाग्य आपके साथ है, लगन से कार्य करते जाए कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अपनों का सहयोग आपके अटके कार्यों को बनाने में मददगार सिद्ध होगा। भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर चिड़चिड़े ना हों। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, आपका बर्ताव आपके अपनों को दुखी कर सकता है। विवाहितों के लिए दिन खुशनुमा है, आपके बीच प्रेम भाव बढ़ेग। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन अत्यंत ही खुशनुमा रहेगा, आज आपके बीच प्रेम भाव विकसित होगा।

ये भी पढ़ें: शुक्र ग्रह के सरल एवं अचूक उपाय

कर्क राशि

आज आप मानसिक तनाव की स्थिति में रहेंगे। किसी बात को लेकर मन चिंताजनक स्थिति में रहेगा। संतान को लेकर आप दुखी  रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके  मानसिक तनाव को कम करने में मददगार सिद्ध हो सकता है, धैर्य बनाए रखें एवं हिम्मत से कार्य करें। स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। माता-पिता का सहयोग आपकी संपत्ति को बढ़ा सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा, लाभ कमा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको आपके लिए नई मुसीबत बन सकती हैं।

सिंह राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आज आप लाभ ही लाभ कमाएंगे। दिन बढ़िया हैं। वहीं सेहत की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, उनकी मदद से आपका पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में स्वजनों का सहयोग आर्थिक उन्नति करने में मददगार होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा यह बने बनाए कार्यों को बिगाड़ सकता है। गुस्से में आप किसी से कुछ ऐसा बोल जाएंगे जो अपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। पारिवारिक वातावरण प्रतिकूल है, घर-परिवार में क्लेश की स्थिति बनी रहेगी जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए ठीक नहीं है, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खूब बहस हो जाएगी। आप गड़े मुर्दे को उखाड़ने की चेष्टा करेंगे जिससे परिस्थितियां और भी अधिक बिगड़ जाएंगी। आर्थिक मामले में दिन ठीक रहेगा, पुराने निवेश आदि से लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं।

तुला राशि

अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है जिससे मन खुशियों से भर जाएगा। आपके कार्य कौशल से आपके सभी कार्य प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आप घर परिवार के साथ यादगार लमहे व्यतीत करेंगे। आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे। विवाहितों के लिए दिन मध्यम रहेगा। थोड़ी नोकझोंक होने की संभावना है जो आपके सरल स्वभाव एवं प्रेम से भरे शब्दों से ठीक हो जाएगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें: किचन से जुड़े कुछ खास वास्तु उपाय

वृश्चिक राशि

दिन मध्यम है। हालांकि आप अपनी ओर से इसे बेहतर बनाने हेतु एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। आज अपने शत्रुओं से बचने की चेष्टा करें, वे आप पर हावी हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग बल देगा, यह आपके मानसिक तनाव को कम करने में यह मददगार सिद्ध होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, आज प्रियजन से खूब वार्तालाप होगी।

धनु राशि

आज आपको समझदारी का प्रयोग करने की जरुरत है, कार्यक्षेत्र में स्थितियां बिगड़ सकती हैं, अतः अधिकाधिक मेहनत करें। आज आपके यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं किंतु यह यात्रा आपके लिए कष्टदाई सिद्ध हो सकती है। इसलिए इस यात्रा पर जाने से बचने का प्रयास करें। पारिवारिक माहौल ठीक नहीं है, गृहस्थ वातारवरण में कलह बना रहेगा। मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। कारोबार में स्थिति मध्यम है, आपके दिनमान आज कुछ ठीक नहीं चल रही है। वहीं प्रेम जीवन मैं स्थिति बेहतर रहेगी।

मकर राशि

आप स्वयं को अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। किसी बात को लेकर मन तनाव ग्रस्त रहेगा। शारीरिक कष्ट की अनुभूति होगी। हालांकि कार्यक्षेत्र हेतु दिन उन्नति करने योग्य है, आज आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे किंतु कार्यभार के कारण अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें। सेहत पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। आज आप किसी सामाजिक कार्य में भागीदार होंगे एवं दूसरों की मदद हेतु तत्पर रहेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

दिन मध्यम है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जुड़ सकते हैं, सेहत के कारण आपके कार्यक्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं स्वजनों का सहयोग आपके मानसिक तनाव को कम करने का कार्य कर सकता है। सेहत के प्रति बढ़ती हुई लापरवाही आपका बड़ा नुकसान करवा सकती हैं। विवाहितों के लिए दिन मध्यम रहेगा, आपके बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक होंगी। संतान के प्रति ध्यान दें, माहौल कुछ ठीक नहीं है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, आप एक दूसरे के प्रति अपनी परवाह को वक्त करेंगे।

मीन राशि

अपने खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन कुछ ठीक नहीं है, आज अपने व्यवहार में सकारात्मकता लाने की चेष्टा करें। आपके दुर्व्यवहार से आपके रिश्ते दिन प्रतिदिन बिगड़ते चले जा रहे हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, मौसमी प्रभाव से प्रभावित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन बढ़िया रहेगा, आज आप उन्नति करेंगे एवं खूब लाभ कमाएंगे किंतु अपने खर्च के कारण आप धन संचय कर पाने में अक्षम रहेंगे।