विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 11 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 11 मई 2020, दिन सोमवार सभी राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन मध्यम है। घर के बुरे-बुजुर्गों की राय से कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा, भौतिक सुख-सुविधाओं का भोग करेंगे। माता का सहयोग बिगड़े कार्य को भी बना देगा। छात्रों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, पढ़ाई से मन ऊबेगा। कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक उन्नति के योग हैं साथ ही व्यय में बढ़ोतरी हो भी सकती है जिस पर नियंत्रण करना आवश्यक है।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से पीड़ित रहेंगे। सेहत के मामलों में दिन प्रतिकूल है, सर्दी-जुकाम, बुखार आदि हो सकता है। मौसमी प्रभाव आप पर अपना प्रतिकूल प्रभाव और दिखाएगा। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया है, आप के बीच के पुरानी नोकझोंक खत्म होंगी। व्यापारिक तौर पर आज लाभ ही लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी, कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें: सुख एवं सफलता प्राप्ति के कुछ सरल वास्तु उपाय

मिथुन राशि

आपकी सेहत में सुधार आएगा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त होने की कगार पर है। खान-पान पर संयम बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्यवर्धक भोजन का ही सेवन करें। आज दूसरों से वाद-विवाद मोल ना ले। आप स्वयं को मानसिक तौर पर थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा, आज किसी पूजन पाठ आदि के पारिवारिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में दिन बढ़िया रहेगा, अचल संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। स्वजनों के आर्थिक सहयोग से आप किसी अचल संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। अपने व्यवहार में सकारात्मकता लाएं, आप का प्रतिकूल व्यवहार बनते रिश्तो को बिगाड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में है। खूब लाभ कमाएंगे। मेहनत करते रहें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

सिंह राशि

दिन मध्यम रहेगा। आर्थिक मामलों में स्थिति कुछ ठीक नहीं है। हालांकि आपके खर्च में वृद्धि के भी योग हैं जिस वजह से आमदनी होने का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कार्यक्षेत्र हेतु ठीक रहेगा, अपने सहकर्मियों से बनाकर रखने की चेष्टा करें। आपके उच्च अधिकारी आज आपसे से किसी बात को लेकर खिन्न हो सकते हैं। बिना मतलब के वाद विवादों से बचने की चेष्टा करें।

ये भी पढ़ें: गृहदोष दूर करने के उपाय जो बढ़ाएंगे घर की सुख-शांति

कन्या राशि

किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके सभी कार्य आपके अनुकूल बनते चले जाएंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आप खूब रुचि लेंगे। आज आपके मान-सम्मान पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए अपने व्यवहार में सकारात्मकता बरते। सहकर्मियों से किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो जाएगी जो आप की अवनति का कारण बन सकता है, अतः सतर्कता बरतें।

तुला राशि

आज आपके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होगी। लोग आपकी प्रशंसा करते नहीं थक पाएंगे। आप दूसरों के लिए चुनौतियों का सामना करने में पीछे नहीं हटेंगे। लोग आपके साहस की दाद देंगे। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग बल देगा साथ ही आपके मनोबल को बढ़ाएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा है, मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में हंसी खुशी भरा वातावरण रहेगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कोई पुराने अटके हुए कार्य बन जाएंगे। आज संतान की ओर से कोई शुभ सन्देश प्राप्त होगा जो पारिवारिक वातावरण में खुशियां भर देगा।

धनु राशि

आज के दिन घर में रहना आपके लिए सुखद रहेगा। घर से बाहर ना निकले अन्यथा किसी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में समय कुछ ठीक नहीं है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत के प्रति भी ध्यान देना आवश्यक है। आज आप अपनों के लिए अपनी खुशियों का परित्याग करेंगे जिससे आपके स्वजनों के मन में आपके प्रति सम्मान एवं प्रेम भाव बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: क्या हैं मोती रत्न पहनने के लाभ

मकर राशि

किसी नयी कला को सीखने हेतु प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र हेतु दिन बढ़िया रहेगा। आपके उच्च-अधिकारी आपसे प्रसन्न है, आज आपकी पदोन्नति भी हो सकती हैं। अपने कद वृद्धि पर अधिक गुमान ना करें, अपने सहकर्मियों से भी बनाकर रखें। वे भविष्य में आपके लिए मददगार सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ा समय देने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप अपने कार्यों का चुनाव करने में स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे। समय को महत्व दे। दुविधाओं में पड़ कर समय बर्बाद ना करें अन्यथा आपके मान-सम्मान में कमी एवं उन्नति के मार्ग बंद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कुछ ठीक नहीं है। घर-परिवार में थोड़ी अनबन होने की संभावना है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का विशेष रूप से ख्याल रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें, बुद्धिमता का प्रयोग करें साथ ही समझदारी बरतना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको एक तरफ लाभ होंगे तो वहीं दूसरी और व्यय में वृद्धि हो जाने के कारण स्थिति मध्यम बनेगी। प्रेम जीवन मे बुद्धिमानी बरतें।