मकर राशि
आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों में काफी समय जाएगा, आप पूजा-पाठ आदि जैसे क्रियाकलाप में अपना धन भी व्यय करेंगे। ऐसा करके आपको आंतरिक तोर पर प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आप अपने घर परिवार की सुख-शांति व खुशहाली हेतु प्रयत्नशील नजर आएंगे। आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने हेतु तत्पर रहेंगे एवं अपनी जिम्मेदारियों का खूबसूरती के साथ प्रेम व्यवहार के साथ निर्वहन करेंगे। हालांकि आपके मन में किसी तथ्य को लेकर दुख की भावना बनी रहेगी, आप मन ही मन अपने तनाव को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आप अपने प्रिय जन को विवाह हेतु प्रस्ताव दे सकते हैं अथवा आपको आपके प्रियजन की ओर से विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपको सफलता की प्राप्ति होती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आपको आज आपके कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि इनसे आपके उन्नति के मार्ग भी प्रशस्त होंगे। आज आपके कानूनी व सरकारी कार्य पूर्ण होंगे एवं इनसे आपको कोई बड़ा मुनाफा प्राप्त होगा। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहेगा, आपके रिश्ते में जलन, घमंड व चिड़चिड़ापन दिखेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप अपने कार्य क्षेत्र को लेकर थोड़े संवेदनशील भी देखेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु तत्पर नजर आएंगे। पारिवारिक सभी मसलों को समाप्त कर घर का एक सुंदर स्वस्थ व प्रेम से भरा पूरा माहौल बनाने हेतु प्रयासरत नज़र आएंगे। संभावना है कि आपके सभी प्रयास सफल भी हो जाए। आज आपके घर में कई लोगों का आवागमन लगा रहेगा, संभवतः आपके रिश्तेदार आदि भी आए जिससे घर का माहौल और भी बढ़िया हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपका आज का दिन बढिया रहने वाला है, आपके द्वारा किए गए सभी कार्य सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमता, समझदारी व अनुभव खूब काम करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्तो के मध्य का तनाव दूर होते हुए नजर आ रहे है, आपके रिश्ते में सुधार आएगा एवं प्रेम विश्वास व स्नेह की भावना बढ़ेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, आप के मध्य खुशहाली बरकरार रहेगी। आज आपको रोमांस का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया रहेगा।