विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 6 अगस्त 2020, गुरु होंगे इन राशि वालों के लिए मंगलकारी

Aaj ka Dainik Rashifal 6 August 2020 Horoscope Today in Hindi

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी खूबसूरत जगह पर जाने की इच्छा रखेंगे किंतु तत्कालीन परिस्थितियों के कारण आप घर से बाहर निकल पाने में स्वयं को असुरक्षित महसूस करेंगे और नहीं जा पाएंगे। हालांकि बावजूद इसके आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी नए मोबाइल या लैपटॉप आदि की खरीदारी हेतु योजनाएं बनाएंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है, आप अपने रिश्तों को समझदारी से आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के जीवन में आज खुशियां आएंगी, आपके रिश्ते बेहतर होंगे, हालांकि आज आपके प्रियजन किसी बात को लेकर आपसे क्रोधित हो सकते हैं, किंतु इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, आप आसानी से उन्हें मना लेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन मान सामान्य ही रहने वाला है। आज आपको सेहत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ रही है, इसे नजरअंदाज ना करें। किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से स्वयं को दूर रखने की चेष्टा करें, चिंता व तनाव में आकर ना ही आप स्वयं का भला कर पाएंगे और ना ही अपने स्वजनों का। वहीं कारोबार के मामले में आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आज आपको आपके द्वारा आरंभ किये गए सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी जो आपके तनाव को कम करने का कार्य करेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है, आपके आपसी रिश्ते बेहतर होंगे साथ ही आपसी समझ विकसित होगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है, आप एक दूसरे के साथ स्वयं को खुशहाल महसूस करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन अत्यंत खूबसूरत बितने वाला है। आप अपने जीवन साथी के साथ प्यार भरे कुछ मीठी बातें करेंगे जो आपके दिल को छू जाएगी। माहौल भी हल्का होगा, आपके मध्य के पुराने खटास समाप्त होंगे जिससे रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है, आप अपने घर परिवार में अपने विवाह को लेकर रिश्ते हेतु परिचर्चा कर सकते हैं। कारोबार के मामले में आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के आसार दिख रहे हैं, हालांकि कार्यों में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, किंतु इसके परिणाम भी आपको बढ़िया प्राप्त होंगे। आज आपको पुराने मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी, आप स्वयं को जोश और उत्साह व उमंग में महसूस करेंगे। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, किंतु यात्राओं से आपको बचने का प्रयत्न करना चाहिए, यात्रा हेतु तत्कालीन समय ठीक नहीं है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...