विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 31 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 31 August 2020 Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है जिसके माध्यम से आप अपने कारोबार के विकास हेतु मन बनाएंगे। इसका आपको बढ़िया लाभ भी प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, आपकी बढ़िया मेहनत के बाद ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने बलबूते पर किसी नए कार्य अथवा किसी नई योजना को आयाम देने हेतु काफी प्रयासरत नजर आएंगे। आपकी सेहत के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, आपको अपने प्रियजन की ओर से मजबूती प्रदान की जाएगी। कारोबार के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा, हालांकि आपको और भी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है तभी आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे। विरोधियों से अधिक सतर्क रहें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज आप अपने स्वयं के संबंध में विचारनीय मुद्रा में नजर आएंगे। आप खुद के बारे में विभिन्न प्रकार के तथ्यों पर विचार विमर्श करेंगे। ऐसे में आपको कोई भी निर्णय लेने से पूर्व मन को शांत रखने की आवश्यकता है, जल्दबाजी में आ कर लिया गया निर्णय आपको आगे समस्या प्रदान करेगा। कारोबारी तौर पर आपका आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपको निराशाजनक परिणाम की प्राप्ति हो सकती है जिस वजह से आप अपने कार्यक्षेत्र को लेकर अधिक चिंतित हो जाएंगे एवं नौकरी के परिवर्तन हेतु विचारशील रहेंगे। कारोबारियों को आज बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी, आज आपकी आर्थिक स्थिति के मजबूत होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके लाभ के योग भी बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के मध्य कुछ प्यार भरी खट्टी मीठी झड़प होगी किंतु रिश्ता बेहतर ही बना रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज आप के खर्च में अचानक काफी वृद्धि हो जाएगी जिस वजह से आप अपने आर्थिक मसलों को लेकर सिर पर हाथ धरे रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी दिख सकता है, आप स्वयं को मानसिक तौर पर तनावग्रस्त एवं शारीरिक तौर पर पीड़ित महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन आपका आज बढ़िया व्यतीत होगा, घर-परिवार के सभी जनों द्वारा आपको पूर्ण सहयोग स्नेह व सहानुभूति की प्राप्त होगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी तथ्य को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपके संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिससे आपका मन अत्यंत ही प्रफुल्लित रहेगा। प्रेमी जीवन बिता रहे जातको को आज खूबसूरत लम्हे व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा, आज आपके एवं आपके प्रियजन के मध्य के संबंध में सुधार आएगा, स्थिति बेहतर होंगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको किसी प्रकार के अत्यंत ही शुभकारी समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपका आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपको आपकी मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा। सेहत की स्थिति बढ़िया रहेगी। कार्यभार में आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आज अपने खर्च पर नियंत्रण करना आपके लिए अत्यंत ही आवश्यक है तभी आर्थिक मसले सवरे हुए रहेंगे अन्यथा स्थिति हाथ से बाहर निकल सकती है।