विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 23 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 23 September 2020 Horoscope

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों का दिन मध्यम लाभकारी रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज का दिन खुशी खुशी व्यतीत करेंगे। आज आप अपने रिश्तें में कुछ नया करेंगे, कुछ क्रिएटिविटी लाने का प्रयास करेंगे एवं अपने प्रियजन को प्रसन्न करने हेतु तत्पर दिखेगें। वहीं दोपहर के बाद आज आपके शत्रु अधिक सक्रिय हो जाएंगे। दोपहर के बाद आपको अपने शत्रुओं से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। दोपहर के बाद वे अधिक सक्रिय हो जाएंगे जिस वजह से आपके लिए बुरे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी के द्वारा ही आप अपनी स्थिति को बेहतर बनाए रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में भी आपका दिन बढ़िया ही रहेगा, आप अपने कार्यक्षेत्र के विस्तार हेतु मन बनाएंगे, साथ ही कार्यक्षेत्र की स्थिति को बेहतरीन तरीके से समझने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आपको लाभ मिलने के आसार हैं। सेहत के मामले में दिन बढ़िया ही रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के घर परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी। आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक एकता व पारिवारिक जनों के मध्य प्रेम स्नेह की भावना देखने को मिलेगी, घर परिवार के माहौल व पारिवारिक तथ्यों के ऊपर आपका धन भी थोड़ा बहुत व्यय होगा किंतु आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित होने की बजाय खुश ही रहेंगे। आमदनी की स्थिति भी बढ़िया बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन बिता रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाएंगे एवं खुशी-खुशी दिन बिताएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रियजन के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, संभवतः धार्मिक स्थानों पर जाने हेतु योजनाएं तैयार करें अथवा आप अपने प्रियजन के साथ उन स्थानों की सैर करने भी जा सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक को मित्रों की ओर से बढ़िया सहयोग प्राप्त होगा और अपने मित्रों के सहयोग की वजह से कई अटके हुए कार्य को सफल कर लेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर भी आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर परिवार का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा, किसी तथ्य को लेकर परेशानियां बनी रहेगी। घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की सेहत की स्तिथि में गिरावट आ सकती है, अतः आपको अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपको अचानक किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रफुल्लित हो उठेगा।  सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है, अतः सतर्कता बरतें। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आपके रिश्ते में तनाव व कलह-क्लेश की स्थिति देखने को मिलेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको के लिए आज का दिन रोमांस से भरा पूरा रहने वाला है, आपके रिश्ते और भी अधिक प्रगाढ़ होंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...