विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 23 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 23 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

दिन बढ़िया ही रहने वाला है। आज आपको भाग्य पक्ष की वजह से अनेकानेक प्रकार की छोटी-मोटी कई समस्याओं में आपको सफलता मिलने के आसार हैं, तो वहीं थोड़ी बहुत समस्याएं झेलनी पड़ेगी। ऐसे में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आपको नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, आपके खर्च में दिन-प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी आपके लिए आगे चलकर संकट उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें। वहीं आमदनी के मामले में दिन थोड़ा मध्यम रहने वाला है, अतः आपको अपने आर्थिक हालात को देखते हुए भविष्य हेतु विचार करने की आवश्यकता है। कारोबार के मामले में आप का आज का दिन मध्यम रहेगा, उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी,  ऐसे में आपको अपने कार्य क्षेत्र पर नजर बनाए रखने की आवश्यकता है। सेहत के मामले आज का दिन पहले की अपेक्षा बेहतर है, हालांकि अभी भी आपको अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया बीतने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पुराने तनाव समाप्त होंगे, मानसिक चिंताओं से आपको मुक्ति मिलेगी एवं इन सब के साथ-साथ आपको वास्तविकता का भी भान होगा। आप तथ्यों को सही तरीके से समझ व परख पाएंगे जिससे आप समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु अपनी ओर से काफी प्रयत्नशील नजर आएंगे, आप अपने पूरे सामर्थ्य को अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु लगाएंगे। कारोबार के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है, उतार-चढ़ाव से युक्त परिस्थिति बनी रहेगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होने वाला है, हालांकि आज आप के संबंध में खुशहाली भी बरकरार रहेगी। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी, आज आप अपने प्रियजन के साथ वार्तालाप करेंगे एवं अपने रिश्ते में प्रेम बढ़ाने की चेष्टा में रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार में लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके कारोबार-व्यापार उन्नति की ओर अग्रसर रहेंगे। आप अपनी आमदनी की बेहतरी की स्थिति को देखते हुए किसी प्रकार की अचल संपत्ति जैसे प्लॉट, वाहन आदि की खरीदारी हेतु विचार कर सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अचल संपत्ति से जुड़े मसले में जीवनसाथी का आर्थिक व मानसिक तौर पर सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन भी सुखद एवं बढ़िया बीतने वाला है, आपके रिश्ते पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत व विश्वसनीय होते चले जाएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके समक्ष विभिन्न प्रकार की अनेकों समस्याएं आ सकती हैं जिनसे आपको मिलकर निपटने की आवश्यकता है, तभी आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। आज आपको सामाजिक व पारिवारिक तौर पर मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...