विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 21 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 21 September 2020 Horoscope

आज दिनांक 21 सितम्बर 2020, दिन सोमवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 21 सितम्बर 2020 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदाई रहने वाला है। दोपहर तक आपकी परिस्थितियां काफी बेहतर बनी रहेगी, सभी कार्य आपके अनुकूल होते चले जाएंगे। दोपहर के बाद कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपका मन तनावग्रस्त होने लगेगा। आज आपके धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है, आर्थिक पक्ष को लेकर अधिक सचेत हो जाए एवं फूंक-फूंक कर अपने कदम बढ़ाए। आज आपको आर्थिक मसलों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। कारोबार में आपका आज का दिन अच्छा ही रहने वाला है, आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में और भी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, अपनी मेहनत में बढ़ोत्तरी करें तभी आप उन्नति कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन आज खुशहाली से व्यतीत होगा। वहीं ससुराल पक्ष की ओर से किसी तथ्य को लेकर वाद-विवाद हो जाने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने प्रियजन के साथ किसी खास तथ्य पर वार्तालाप करने का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

दोपहर तक परिस्थितियां आपकी बेहतर हो जाएंगी, आपकी सभी समस्याओं का आपको समाधान मिल जाएगा। आपके जो भी तनाव होंगे, उन सभी तनावपूर्ण स्थितियों का आपको हल प्राप्त हो सकता है जिस वजह से हालात में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे, साथ ही आप के मध्य प्रेम व प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी एवं जीवनसाथी से करीबियां बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आज आप के मध्य की पुरानी समस्याओं का आपको समाधान मिलेगा, आप आपसी वार्तालाप व प्रेम के द्वारा सभी तथ्यों का हल निकाल लेंगे। कारोबार के मामले में आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है किंतु आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी, तभी स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। दोपहर तक आप अपने पारिवारिक तथ्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे, आप घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में अपना काफी अहम योगदान देंगे। आपका समय पारिवारिक तथ्यों व घर की आवश्यकता की पूर्ति हेतु ही व्यतीत हो जाएगा। वहीं दोपहर के बाद आप संतान हेतु कुछ विशेष करने का विचार करेंगे, संभवत अपनी संतान हेतु कुछ नया खरीदे अथवा किसी विशेष तोहफे आदि की खरीदारी करें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रह जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आज आप अपने प्रियजन के मन को प्रसन्न करने हेतु कुछ रचनात्मक वह कुछ नया करेंगे जिससे आपके प्रियजन अत्यंत ही प्रफुल्लित होंगे एवं आप के प्रति अपने प्रेम भरी भावनाएं प्रकट करेंगे। आज आपके रिश्तें में समझदारी की भावना देखने को मिलेगी, आप अपने भविष्य हेतु दूरदर्शिता की भावना रखेंगे एवं समझदारी का इस्तेमाल कर बौद्धिकता को दर्शाते हुए उचित निर्णय लेंगे। आज आपके घर परिवार का माहौल बढ़िया बना रहेगा, आपके परिवार में एकजुटता व आपसी प्रेम की भावना देखने को मिलेगी। कारोबार के मामले में दिन काफी अच्छा रहने वाला है, सभी कार्य सुगमता पूर्वक बन जाएंगे। वहीं सरकारी योजना अथवा अन्य सरकारी तथ्य से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...