विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 21 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 21 August 2020 Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी आर्थिक उन्नति के आसार हैं, कहीं से धन आने की उम्मीद है जो आपके अटके हुए कार्यों को पुनः आरंभ करने हेतु आपको उत्सुक करेंगी। आपने अपनी आर्थिक स्थिति के कारण जिस कार्य को रोक कर रखा हैं, वह कार्य आरंभ कर सकते हैं। मन प्रसन्नता से खिला रहेगा। पारिवारिक माहौल समझदारी एवं साझेदारी से भरा रहेगा। आप घर परिवार के साथ बैठकर पारिवारिक हित संबंधित वार्तालाप करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपके बीच के पुराने तनाव समाप्त होने के योग दिख रहे हैं जो आपके लिए प्रेमवर्धक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से युक्त हैं, आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर अपने गृहस्थ जीवन को तनावग्रस्त बना लेंगे। ऐसे स्थान पर आपको समझदारी जताने की आवश्यकता है, ना कि व्याकुल होने की। सेहत की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, किंतु आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, किंतु आपको इस यात्रा में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी ना किसी प्रकार से आपको शारीरिक पीड़ा उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि स्वयं ना चलाएं, दुर्घटना होने के योग हैं। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आप स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। संभवत सिर दर्द बुखार आदि से ग्रसित हो सकते हैं। आप के खर्च में वृद्धि हो सकती है, अधिकाधिक फिजूल की वस्तुओं में व्यय होगा जिस वजह से आप का मन दुखी रहेगा। आमदनी के मामले में स्थिति बेहतर बनी रहेगी। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण है, एक दूसरे के बीच प्रेम बना रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन मान कमजोर साबित होगा। जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत करने जातक अपने जीवन साथी से किसी विशेष तथ्य को साझा करने को उत्सुक नजर आएंगे, यह तथ्य आपके जीवनसाथी के लिए काम का साबित होगी।

कुंभ राशि

आज आप किसी नए कार्य में हाथ लगा सकते हैं। किंतु निवेश करने से पूर्व आपको पूरी जांच परख कर लेनी चाहिए, चूँकि दिन आपके लिए अनुकूल नही चल रहे है। स्वजनों से आर्थिक लाभ होगा जिसे लौटा पाने में आप स्वयं को सक्षम महसूस नहीं करेंगे। इसलिए अपनी क्षमता अनुसार ही लेनदेन करें अन्यथा इसका दुष्प्रभाव आप की छवि पर पड़ सकता है। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आप किसी रचनात्मक कार्य के प्रति अधिक ध्यान देंगे। छात्रों का पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में संतान का सहयोग प्राप्त होगा जो आपकी जिम्मेदारियों को हल्का करने में सक्षम सिद्ध होगा। धैर्य रखें, जल्दी शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। हिम्मत एवं लगन से कार्य करते जाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके दिन की शुरुआत आर्थिक मामले में बढ़िया रहेगी। दोपहर होते होते अचानक आपकी खर्च में बढ़ोतरी हो जाएगी जो आपको परेशान कर देगा। आज दोपहर के बाद आपके स्थितियों में नकारात्मक परिवर्तन आएगा, अतः आप अपने आवश्यक व शुभ कार्य को दोपहर से पूर्व ही निपटा लें। दोपहर के बाद आप अपने आर्थिक पक्ष को लेकर काफी परेशान रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण कर पाना के बस से बाहर की बात हो जाएगी। वहीं कारोबार के मामले में दिन बढ़िया रहेगा, आपके कार्य करने की पद्धति से आपका इंप्रेशन बनेगा। लोग आपसे सलाह भी लेंगे। कार्यभार के मामले में भाग्य का सितारा बुलंद है। पारिवारिक जीवन संतुष्टि प्रदायक रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है, रिश्ते खूबसूरत व खुशनुमा बनेंगे।