विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 21 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 21 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में आप का समय अनुकूल रहेगा, आप कार्य क्षेत्र में अपना अधिक समय देंगे एवं मन लगाकर कार्य करेंगे जिसके आपको बेहतरीन नतीजे भी प्राप्त होंगे। आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप भौतिक संपदा के ऊपर अपना धन  व्यय कर सकते हैं, फिजूल की वस्तुओं पर किये गये आर्थिक व्यय से आपके मन को ठेस पहुंचेगी। शारीरिक स्वास्थ्य आज आपका कुछ ठीक नहीं है, किसी तरह की कष्ट की अनुभूति कर सकते हैं। किसी प्रकार की चोट लग सकता है, पेट दर्द से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है, आप किसी सामान्य सी बात को बड़े विवाद की वजह बना सकते हैं जिसे आपके प्रेमीजन अपनी समझदारी एवं प्रेम से सुलझा लेंगे।

कर्क राशि

आज आप को और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी अनेकानेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, मौसमी प्रभाव आप पर हावी हो सकता है। सर्द-गर्म की मार झेलनी पड़ सकती हैं। अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। इस राशि के विद्यार्थियों का आज पढ़ाई लिखाई मन लगेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को अर्थ लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए आपको मनु भूमि बना लेनी चाहिए। ध्यान रहे आप अपने प्रेम जीवन में किसी अन्य को हस्तक्षेप करने ना दें, आपका कोई स्वजन ही आपके बीच मतभेद का कारण बन सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। आपको अपने व्यवहार में कुशलता लाने की आवश्यकता है। अपने बर्ताव में सकारात्मकता एवं मधुरता बरते। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। वहीं कार्य क्षेत्र में किसी से वाद विवाद होने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। एक तरफ आप पारिवारिक जीवन के सुख सुविधाओं का भोग करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर आपके कारोबार में स्थिति बिगड़ सकती हैं। घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भिन्न भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करेंगे। आलस्य आपपर हावी रहेगा। खानपान में आपको स्वास्थ्यवर्धक चीजें शामिल करने की आवश्यकता है, पेट संबंधी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। कारोबार में दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, आर्थिक क्षति होने की संभावना है। आपके उच्च अधिकारी आपके रवैया को लेकर आप से खिन्न रहेंगे। अपने आलस्य का परित्याग करें एवं कार्य पर ध्यान दें अन्यथा बात अधिक बिगड़ने से नौकरी पर भी संकट आ सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, जीवनसाथी के साथ कुछ हसीन लम्हे व्यतीत करेंगे। आपके बीच की आपसी समझ विकसित होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगो के लिए भी खुशनुमा है, आज लंबे समय तक वार्तालाप होगी। आज विवाह संबंधी मुद्दों पर भी एक-दूसरे से चर्चा कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...