विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 2 अगस्त 2020, रविवार के दिन इन राशि वालों का चमकेगा भाग्य

Aaj ka Dainik Rashifal 2 August 2020 Horoscope Today in Hindi

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक है। आज आपके लाभ ही लाभ होंगे। आपके कई बिगड़े हुए कार्य भी बन जाएंगे। कारोबार में स्थिति पहले की तुलना में बेहतर बनेगी। अपनी वाणी पर थोड़ा  संयम रखें, आवेश में आकर कुछ ऐसा ना बोल जाएँ जो आपके लिए नई मुसीबत बन जाए। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बनाकर रखने की चेष्टा करें। आत्मविश्वासी होना सही है, किंतु अति आत्मविश्वासी  होना आपके कार्यों एवं रिश्तों दोनों को बिगाड़ सकता है। अतः अपने अंदर घमंड अथवा किसी के भी प्रति द्वेष भावना ना आने दे अन्यथा आपकी तरक्की को अवनति में बदलते देर नहीं लगेगी। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, हालांकि यह दिन यात्रा के लिए कष्टदाई है। सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसमी प्रभाव प्रतिकूल चल रहा है, आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या उभर सकती हैं।

मकर राशिफल

आज आपके पराक्रम में अपार वृद्धि होगी। आप अदम्य साहस का परिचय देंगे। आपका मनोबल विकसित होगा। कारोबार में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, नए-नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो आपकी उन्नति के मार्ग प्रशस्त कर सकता है। लाभ ही लाभ होंगे। आमदनी में अनायास बढ़ोतरी होगी। हालांकि आप अपनी मेहनत के बलबूते पर इस लाभ की उम्मीद भी रखते हैं। सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य के मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है। किसी अंदरूनी समस्याओं से ग्रसित है जिसे नजरअंदाज करना भविष्य हेतु ठीक नहीं है। अपनी समस्याओं का उपचार ढूंढें। अचल संपत्ति के मामलों में आज निवेश करना आपके लिए शुभकारी होगा किंतु ध्यान रहे आर्थिक मामलों में नुकसान होने की भी संभावना है। अतः सोच समझकर जांच परख कर ही धन का निवेश करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, अपनों का स्नेह एवं सहयोग बना रहेगा और रिश्ते पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे।

कुंभ राशिफल

कार्यक्षेत्र में प्रसन्नतापूर्ण वातावरण रहेगा। मन लगाकर कार्य करेंगे जिसके आपके अनुकूल परिणाम भी प्राप्त होंगे। आपके  लाभ के योग हैं किंतु अपने कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण की वजह से मन चिंतित हो सकता है। स्थानांतरण आपके लिए नई परेशानी का कारण बन जाएगा। अतः बुद्धि का प्रयोग करें। वहीं पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपका आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में किसी भौतिक संसाधन का आगमन हो सकता है जिससे आपकी खुशियों में चार चांद लग जाएगा। घर के बड़े-बुजुर्गों से आपको कोई उपहार आदि मिल सकता है जो आपके मन को अचानक से प्रफुल्लित कर देगा। दिन खुशनुमा रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज लाभ ही लाभ होंगे। दांपत्य जीवन में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है, आपके बीच आपसी प्रेमभाव बढ़ेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया बीतने वाला है। आज आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी जो आपके मन को आर्थिक तौर पर प्रसन्न तो करेगी, किंतु किसी अन्य बात को लेकर आपके मन में तनावपूर्ण स्थिति भी बनी हुई रह सकती है। आप किसी बात को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे। हालाँकि सेहत के मामले में दिनमान ठीक ठाक ही रहने वाला है। आप आज किसी उद्देश्य के साथ दिन की शुरुआत कर रहे हैं जो आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है। आपका यह कार्य किसी विशेष प्रकार के परिणाम की प्राप्ति हेतु किया जा रहा है। अपने उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे। वहीं कारोबार के मामले में आज का दिन मान सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी तनाव पूर्ण हो सकता है, समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।