विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 19 जुलाई 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 July 2020

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहेगा। आप अपने मित्रों के सहारे कई कार्य बना पाएंगे, मित्रों का सहयोग आपके और आपके मित्र के मध्य भरोसे का एक नया पुल भी बांधेगा। आज आप अपने भाई-बहनों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे, उनके साथ बताया गया लम्हा आपके लिए यादगार बनेगा। कारोबार के मामले में आपका आज का दिन मान ठीक-ठाक ही बीतेगा। आपको कार्य क्षेत्र में इस तथ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है कि आप किसी से बात करते वक्त ईगो में ना आ जाए। बयानबाजी से बचने का प्रयत्न करें अन्यथा यह आपके लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है। इससे आप के मान सम्मान पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने जातकों का आज शादीशुदा जीवन खुशहाल व्यतीत होगा, आज आपको जीवनसाथी का गुस्सैल रवैया भी दिख सकता है किंतु आपके प्रेम भरे बर्ताव से परिस्थितियां बिल्कुल भली चंगी हो जाएंगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया साबित होने वाला है। आज आपकी सेहत की स्थिति भी बढ़िया रहेगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिनमान बढ़िया साबित होने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता मिलने के पूर्ण आसार बन रहे हैं। इन सब के मध्य आपको सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है, आप के बीमार पड़ने के पूरे आसार हैं। आपके आसपास का परिवेश भी आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। आप अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया साबित होगा, अपने प्रेमी जन के समक्ष पूरी जोश के साथ स्वयं से जुड़े तथ्यों को प्रकट करेंगे जिससे आपके संबंधों में मजबूती बढ़ेगी। आपके प्रेमीजन आपकी जिंदादिली को खूब पसंद करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन मान खुशियों से भरा रहेगा, आप अपना अधिक से अधिक समय जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे, साथ ही आपका दिन रोमांटिक बीतेगा।

ये भी पढ़ें: आज 19 जुलाई 2020 का दैनिक पंचांग

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से फलदाई सिद्ध होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने प्रेमी जनों के मानसिक उत्साह एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेंगे। आप उन्हें उनके लक्ष्य के प्रति जागरूक कर केंद्रित करने में सफल होंगे। यह आपके रिश्तो की विश्वसनीयता एवं लंबे समय हेतु इसे टिकाऊ बनाने का कार्य करेगा। विवाहित जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का गृहस्थ जीवन आज सामान्य व्यतीत होगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में खूब कार्य करेंगे। आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे जो आपके मन को प्रफुल्लित करेगा और जिसका प्रभाव आपकी उन्नति के आसार को बढ़ाने में दृश्य मान होगा। वहीं सेहत के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त बना रहेगा, थोड़ी बहुत सर्दी-जुकाम आदि का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके खर्च में थोड़ी वृद्धि होगी, हालांकि इस खर्च का कोई खास प्रभाव आपके आर्थिक जीवन पर दृश्य मान नहीं होगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई होगा। आज आपके खर्च में अचानक वृद्धि होगी जो आपके लिए तनाव का कारण बनेगा। अर्थ से जुड़े तथ्यों पर ध्यान दें, अपने खर्च पर नियंत्रण रखें, फिजूल की चीजों में अपना धन और समय बर्बाद ना करें। आज आप आपके खर्च के अतिरिक्त किसी अन्य तथ्य को लेकर भी चिंतित नजर आएंगे। आप अपने मानसिक तनाव को दूसरों के साथ साझा करने में संकोच का अनुभव करेंगे किंतु बिना दूसरों को परेशानी बताएं इसका हल निकाल पाना भी आपके लिए संभव नहीं होगा। आज आपकी आमदनी भी बढ़िया होगी जिस वजह से आपका भौतिक सुख संपदाओं की ओर मन आकर्षित होगा। कारोबार के मामले में दिनमान सामान्य ही व्यतीत होगा। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का जीवन आज ठीक-ठाक रहेगा, आज आप अपने जीवन साथी के साथ कड़वे बोल बोल सकते हैं, उनको आपकी बात बुरी लग सकती है, अतः उनसे शांत मन से बर्ताव करें। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रह जातकों का रिश्ता बढ़िया होगा। आज सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, स्थिति भयावह हो सकती है।

सिंह राशिफल

आज आप अपनी जरूरी जिम्मेदारियों को समझे और उसे पूर्ण करने का प्रयत्न करें। आप पर आपके स्वजनों की उम्मीदें टिकी है जिसका मान रखने का प्रयत्न करें। इधर-उधर के कार्यो में ही आपका दिन व्यस्त रह जायेगा। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन ठीक-ठाक ही रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों के स्थान्तरण के योग बन रहे हैं। आज आपको आर्थिक लाभ होगा। आज आपके द्वारा लंबे समय से की जा रही मेहनत रंग लाएगी, किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति में सफलता मिलेगी। व्यसस्ता के कारण दिन थोड़ा थकानभरा हो सकता है। परिवार की वजह से आत्नविश्वास बढ़ा रहेगा। अपनों का सहयोग भाव बल देगा। स्वयं के ऊपर ली गई जिम्मेदारियों एवं कार्यो को समय पर पूरा करें। आज किसी सगे-सम्बन्धी से अनबन होने की संभावना है। दांपत्य जीवन समान्य रहेगा। वहीं प्रेम जीवन मे अनबन हो सकती है, समझदारी से काम लें, प्रेम बरतें।

ये भी पढ़ें: नवग्रह दोष निवारण के उपाय

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में घर-परिवार के साथ-साथ कार्यभार की जिम्मेदारियों का निर्वहन भी आवश्यक है। बिना वजह से स्वयं को दुखी ना रखें, समय आने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी। अभी से भविष्य की उन चीजों पर दिमाग लगाना व्यर्थ है जो आपके हाथों में नही है। कानूनी मामलों में दखलअंदाजी ना करें अन्यथा आप को नुकसान झेलना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। मौसमी प्रभाव से बचे, मौसम का दुष्प्रभाव आपकी सेहत की स्थिति बिगाड़ सकता है। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद है। वहीं प्रेम जीवन में छोटी मोटी अनबन होने की संभावना है, किंतु अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आपके प्रेमीजन स्थिति को सामान्य करने में सक्षम है। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी है, सफलता प्राप्ति के योग है।

तुला राशिफल

व्यापारिक स्तर पर आज का दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा, आप सफलता के नई नई बुलंदियों तक पहुंचने हेतु खूब प्रयत्न करेंगे। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुरानी किसी बात को लेकर चल रहे मानसिक तनाव समाप्त हो सकते हैं। कार्यों को लेकर आपके उत्साह में वृद्धि दिखगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जिस पर आपको पूर्व कालिक योजना बनाने की आवश्यकता है। आप कोशिश यह करें कि ऐसे महत्वपूर्ण मसलों पर किसी जानकार की सलाह ले लें, यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के अटके कार्य संपन्न हो सकते हैं, आपके कागजी कानूनी क्रियाकलाप आदि में आ रही समस्यायें समाप्त होगी। आप किसी परेशान एवं जरूरतमंद व्यक्ति की मदद हेतु आगे आएंगे। जरूरतमंदों के लिए आपका उठाया गया एक कदम आपके मान सम्मान में वृद्धि करेगा। आप आज आत्मसंतुष्टि की अनुभूति करेंगे।

ये भी पढ़ें: रविवार को करें ये सात काम, दुनिया में बनेगी सूर्य समान पहचान

वृश्चिक राशिफल

आज आप खुश मिजाज बने रहेंगे। सभी कार्यों को प्रसन्न मन से करेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा हेतु घर परिवार में योजना बना सकते हैं। आज आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, किंतु ध्यान रहे निर्णय लेने के पूर्व सभी पक्षों की जांच परख निश्चित तौर पर कर ले। भावना अथवा आवेश में आकर लिया गया निर्णय दीर्घकालिक समय हेतु कोई बड़ा संकट उत्पन्न कर सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आज आपके बड़े संकट को हरने का कार्य कर सकती हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी का हर मोड़ पर साथ प्राप्त होगा जिससे आप हर चुनौतियों का सामना करने में स्वयं को समर्थ महसूस करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन मध्यम है, प्रेमी जन आपसे किसी बात पर रुष्ट हो सकते हैं।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद है। आज आपको कार्यक्षेत्र में परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके कठिन से कठिन कार्य आसानी से सम्पन्न हो जाएंगे। आपकी तरक्की होगी। घर के लोगों का आप के प्रति स्नेह और प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, जीवनसाथी आपके पारिवारिक माहौल को खुशहाल बनाने का कार्य कर सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन में आपके प्रेमीजन आपकी हर बात मानेंगे और आपका ख्याल रखेंगे। आज आपके मान-सम्मान व सामाजिक प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। घर के आस-पास में पड़ोसी आदि के सहयोग हेतु आप तत्पर हैं। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आर्थिक लाभ के भी योग हैं। रिश्तो में आज का दिन जान डाल देगा। सफलता प्राप्ति में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। सेहत की स्थिति मध्यम रहेगी।

मकर राशिफल

धैर्य धरने की आवश्यकता है, आपके सभी कार्य आपके अनुकूल पूर्ण होंगे। भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, किंतु कार्य क्षेत्र में अधीरता दिखाना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। समय से पहले किया गया कोई भी कार्य ठीक नहीं होता है, उसमें आपको पूर्ण सफलता मिलने की संभावना कम रहती है। अतः धैर्य पूर्वक समय के अनुकूल कार्य करें। आज आप अत्यंत ही आत्मविश्वास से भरें रहेंगे जिसके सकारात्मक प्रभाव के साथ-साथ नकारात्मक प्रभाव आपके जीवन में  दृश्यसमान होंगे। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ किसी विशेष मसले पर समझौता करने का मन बना लेंगे।  प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नए वाहन आदि की खरीद पर विचार करेंगे जिसमें स्वयं को थोड़ा असमंजस की स्थिति में महसूस करेंगे। लाभ होने की संभावना है। आपके बरताव से प्रेम जीवन प्रभावित हो सकता है, इसका ख्याल रखें और फिजूल के बाद विवादों से बचने का प्रयत्न करें।

कुंभ राशिफल

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के आसार हैं। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। किंतु ध्यान रहे इन सबके बीच आप अपने अंदर अहंकार का भावना न आने दें, इससे बचकर रहना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है अन्यथा आपकी प्रगति बाधित होंगी, साथ ही रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ेगा। आप अपनी जमा पूंजी को बढ़ाने में कामयाब सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बरकरार रहेगी। अपनी वाणी तथा भाषा पर नियंत्रण रखें अन्यथा कई कार्य बिगड़ जाएंगे। खानपान में लापरवाही ना करें। अपने भोजन में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को भी शामिल करें। कार्य क्षेत्र में अनेक प्रकार व्यवधान के आ सकते हैं, किंतु आप इसका सामना करने में सक्षम है। अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, बस नकारात्मक विचारों से दूर रहने की चेष्टा करें।

मीन राशिफल

घर-परिवार में बहस होने की संभावना है। आज कोई आर्थिक नुकसान आपको झेलना पड़ सकता है। आपकी कोई कीमती एवं प्रिय वस्तु कहीं खो सकती है या ऐसा हो सकता है कि चोरी हो जाए, इसलिए सतर्क रहें। आज आपकी किसी प्रियजन से लंबे समय तक वार्तालाप होगी। ध्यान रहें बातों-बातों में किसी पुराने विषय पर बहस ना करें अन्यथा रिश्ते प्रभावित हो सकते है। आज आपके अंदर बौद्धिकता एवं आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। इन दिनों आपको किसी ऐसे व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा जो आपको श्रेष्ठता के मार्ग पर ले जा सकते हैं। आप खूब मेहनत करेंगे जिससे आपकी सफलता की मार्ग खुलते चले जाएंगे। आपकी रचनात्मकता आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी। आज घर परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है जिसमे सुधार की आवश्यकता है। किसी नए कार्य आदि में दिमाग लगाएं अन्यथा दिन प्रतिदिन स्थिति बिगड़ती चली जाएंगी। यह आपके रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती हैं। कारोबार को लेकर मन अशांत रहेगा। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है।