मकर राशि
आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य की बदौलत सभी कार्य आप आसानी से संपन्न कर लेंगे। आज आपके अटके हुए कार्यो के भी बन जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका दिन सामान्य रूप से शुभकारी रहने वाला है, आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे है जिस वजह से आपकी आर्थिक उन्नति होगी एवं आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको में प्रेम भाव विकसित होगा, एक दूसरे के साथ अत्यंत सुखद महसूस करेंगे एवं स्वयं को एक दूसरे के लिए बना हुआ महसूस करेंगे। आज आपकी संतान पक्ष की ओर से समस्याओं के समाधान हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं, संतान से जुड़ी सभी परेशानियों का आपको उचित समाधान प्राप्त हो जाएगा जिस वजह से ही घर परिवार का माहौल सकारात्मक बन सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से शुभकारी रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं जिस वजह से आपके आर्थिक हालात बेहतर होंगे। किंतु आमदनी के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य की हालात बिगड़ रही है, आपके सेहत की स्थिति में गिरावट आ सकती है, आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसमी प्रभाव भी आप पर अपना असर दिखा सकता है, सर्दी-जुकाम, बुखार आदि जैसे रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। आज का दिन आपका मध्यम रूप से शुभकारी रहने वाला है। आज आपको अपने ऊपर भरोसा रखने की आवश्यकता है, आपकी कार्यकुशलता व बौद्धिकता परिस्थितियों को बेहतर बनाने हेतु काफी है। सर्वप्रथम स्वयं पर भरोसा रखना सीखें। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया बना रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिल सकती है, किसी तथ्य को लेकर आप के मध्य विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आप अपने प्रियतम के समक्ष अपनी भावनाओं को प्रकट करने का प्रयास करेंगे जिसमें संभवत आप सफलता की प्राप्ति भी कर ले। कारोबार के मामले में आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपकी अपने कार्य के प्रति समझ मजबूत होगी। आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से सफलता के शीर्ष तक ले जाएंगे। आज आपके स्वास्थ्य की स्तिथि बढ़िया रहेगी, इस वजह से आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति के आसार नजर आ रहे हैं।