तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। स्थितियां पहले की अपेक्षा बेहतर होंगी। किंतु आर्थिक मसलों को लेकर आपको अनेक प्रकार की समस्याओं से रूबरू होना पड़ सकता है। आज आपके अचानक काफी धन खर्च हो जाएंगे जिस पर आप नियंत्रण स्थापित नहीं कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति का गिरता स्तर आपको मानसिक तनाव देगा। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा हेतु दिन बढ़िया रहने वाला है। इस यात्रा के द्वारा आपके सफलता की प्राप्ति के आसार नजर आ रहे हैं। कारोबार में भी आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, हालांकि आज आप अपने कार्यक्षेत्र को लेकर काफी व्यस्त नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवनसाथी आज किसी नए पद-प्रतिष्ठा, उपलब्धि आदि की प्राप्ति कर सकते हैं जिस वजह से आपका मन भी अत्यंत ही प्रफुल्लित रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को उनकी उपलब्धि के प्रति खुशियां जताने हेतु कुछ विशेष करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, आज आपके प्रियजन अपने पारिवारिक जनों से आपका परिचय करवा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी रहेगा। आज आपकी आमदनी में खूब मुनाफा होगा, आमदनी की बेहतर स्थिति आपके मानसिक प्रसन्नता कोई बढ़ाने का कार्य करेंगी। आप खुशी से गदगद नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में प्रेम एवं समझदारी दोनों का सामंजस्य देखने को मिलेगा। आज आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने हेतु कुछ अलग बढ़िया करने का मन बनाएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आप लंबे समय तक अपने प्रियजन से वार्तालाप में बीतेगा। आज आप अपने प्रेमी से दिल खोलकर घंटों तक वार्तालाप करेंगे एवं उन्हें बेहतर तरीके से समझने परखने व उनके प्रति अपने प्रेम भावना प्रकट करने में दिन लगाएंगे। कारोबार के मामले में आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आप अपने कार्य क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का अपना पूरा-पूरा ध्यान कार्य क्षेत्र की ओर आज केंद्रित रहेगा। आप अपने कारोबार को लेकर काफी तत्पर नजर आएंगे जिससे आपकी अपने कार्यों को लेकर समझ विकसित होगी एवं आप अपने कार्यक्षेत्र के उन्नति हेतु नए-नए मार्ग निकालेंगे। आज आपको घर परिवार की समस्याओं का समाधान मिल जाएगा जिससे आप स्वयं को पारिवारिक तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। घर में सुख शांति व खुशहाली का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य की स्थिति भी बढ़िया बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है, आपके रिश्ते में प्रेम बरकरार रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। स्थिति काफी हद तक तनावपूर्ण बनी रहेगी, अतः आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाने हेतु स्वयं की ओर से पहल करने की आवश्यकता है।
आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...