विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 18 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 18 September 2020 Horoscope

आज दिनांक 18 सितम्बर 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 18 सितम्बर 2020 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से शुभकारी रहने वाला है, हालांकि आर्थिक पक्ष को लेकर आज आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके खर्च में अचानक बहुत वृद्धि हो सकती है जिससे आप काफी चिंतित नजर आयेंगे। आज आपके ऐसे-ऐसे तथ्यों पर भी खर्च हो जाएंगे जिसके संबंध में आपने कल्पना भी नही की होगी। आप अपने बढ़ रहे अप्रत्याशित खर्च को लेकर अत्यधिक चिंतित रहेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगी, सेहत में ऊतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। कारोबार के मामले में आपका आज का दिन काफी बढिया रहेगा। घर परिवार में भी सुख समृद्धि बरकरार रहेगी। वहीं दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर समस्या बनी रहेंगी, आपके मध्य तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सा बना रहने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। वैवाहिक जीवन बिता रहे जातकों के मध्य स्थिति तनावपूर्ण बनी रह सकती है, आपके मध्य किसी तथ्य को लेकर नोकझोंक हो सकती है, आप दोनों को ही अपने जीवन को सुखद बनाए रखने हेतु अपने व्यवहार व वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम भाव बना रहेगा। आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण स्थापित करें, अत्यधिक भावुक हो जाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा, यह आपके रिश्तों को भी प्रभावित कर सकता है। अतः स्वयं पर नियंत्रण रखें। कारोबार के मामले में आपका आज का दिन रहने वाला है आपके स्वास्थ्य ठीक-ठाक बनी रहेगी फिर भी अपना खूब ख्याल रखिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आप घर परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी स्नेह स्वभाव को दर्शाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आपके घर परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती हैं, अतः आपको अपने एवं अपने स्वजनों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबार के मामले में आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है, आपको अपने कार्य क्षेत्र के विस्तार हेतु अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के मध्य आज प्रेम के साथ-साथ समझदारी की भावना देखने को मिलेगी, आप आपसी समझ के द्वारा कठिन से कठिन चुनौती परिस्थितियों को भी चुटकियों में सुलझा लेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन आपका सामान्य सा बना रहने वाला है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...