विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 18 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 18 August 2020 Horoscope

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक साबित होने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आप के मध्य आपसी वाद-विवाद की जड़ का आपको पता चल जाएगा। वहीं कारोबार के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके घर-परिवार में थोड़ी अशांति बनी रहेगी, किंतु आप को पारिवारिक माहौल पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए सुखद रहेगा। आपको आपके जीवनसाथी के द्वारा भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुएं प्रदान की जाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने पुराने तनाव से बाहर ने उबरने में कामयाब होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। घर-परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा जिस वजह से आपका मन भी शांत रहेगा। आपके पुराने तनाव में कमी आ सकती है। घर-परिवार में सुख व खुशियों की अनुभूति होगी। हालांकि घरेलू खर्च में भी वृद्धि होने की संभावना है, बावजूद इसके आप किसी प्रकार की अचल संपत्ति अथवा चल संपत्ति की खरीदारी हेतु मन बना सकते हैं। नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आज आपके स्थानांतरण होने के भी योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आप का बढ़ता हुआ छोटी-छोटी बातों को लेकर कलह बड़ा रूप ले सकता है। यह आपके बुरे हालात भी उत्पन्न कर सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक अपना आज का जीवन खुशियों से भरा पूरा बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। आज आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगें, आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आपके लंबे समय से अटके हुए सभी कार्य भी स्वयं ही बनते चले जाएंगे। आपके समक्ष अनेकानेक प्रकार के नए-नए मार्ग आएंगे। आप अपने  इतने अच्छे हालात को देखकर स्वयं को इन सब में कहीं खो ना  दें, बल्कि समझदारी के साथ हाव-भाव के साथ परिस्थितियों को संभालने, साथ ही और बेहतर बनाने की चेष्टा करें। आज आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा। आपको आपके कार्य कौशल के वजह से लाभ मिल सकते हैं। आज आपके उच्च अधिकारी भी आपके कार्य की सराहना करने से नहीं चुकेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपनी समझदारी से कार्य करने की आवश्यकता है अन्यथा आपके लिए रिश्ता खुद ही महंगा पड़ जाएगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...