विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 18 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 18 August 2020 Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आप स्वयं को लाभ से सुशोभित महसूस करेंगे, पर आपके मानसिक तनाव फिर भी बने हुए रहेंगे। आपकी मानसिक तनाव का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र पर भी दिखेगा। आप कार्यों में ध्यान केंद्रित करने में स्वयं को कठिनाइयों के बीच महसूस करेंगे जिससे आपका कार्य भी प्रभावित होगा। वहीं आज आपके ससुराल पक्ष के किसी खास जन से आपकी काफी वार्तालाप होगी, संभावना है कि इस मध्य आपकी नोक-झोंक भी हो जाए। तो ऐसे मामलों में आपको बहुत अधिक सतर्कता व सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र की ओर अपना ध्यान अधिक आकर्षक करने की आवश्यकता है अन्यथा आपके उच्च अधिकारी आप को खरी-खोटी सुना सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया परिणाम लेकर आया है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी खुशियों से भरा हुआ रहने वाला है, आप अपने प्रियतम के साथ कुछ रोमांटिक लमहे व्यतीत करेंगे। हालांकि आज आपके प्रियजन आपके फिजूल खर्च करवा सकते हैं जिसे आप आंतरिक रुप से करने में इच्छुक नहीं रहेंगे। आज आपकी आमदनी की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन बढ़िया ही बीतेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई बढ़िया खुशखबरी प्राप्त होगी जो ना ही पारिवारिक खुशियों का कारण होगा, अपितु आपके संतान हेतु भी अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज अनेको प्रकार की नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, आज आपके समक्ष किसी तीसरे की वजह से वाद-विवाद व झड़प की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। ऐसे में आपको किसी तीसरे व्यक्ति को समझाने की आवश्यकता है, तभी आपके प्रेम जीवन के सफल व सुगमता पूर्वक बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से अधिक सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है, उनके द्वारा चली गई कोई चाल आपके लिए महंगी पड़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन प्रेम में रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, आपको अपने कार्य क्षेत्र की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप अपने क्षमता व मन के अनुरूप परिणाम की प्राप्ति कर पाने में सफल हो पाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। इस राशि के प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, आज आपके प्रिय जन काफी रोमांटिक मूड में नजर आएंगे जिससे आप भी स्वयं में ही कई आंतरिक प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दांपत्य जीवन भी आज बढ़िया बीतेगा। इसके अतिरिक्त आज आपको अपने संतान की ओर से सुख की अनुभूति होगी, वे आपके प्रति सेवाभावी नजर आएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आप सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। इन सब के मध्य आपको अपने स्वास्थ्य पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, आपकी सेहत में गिरावट की स्थिति नजर आ रही हैं, आपको अपने खान-पान पर अधिक नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। वहीं कारोबार के मामले में दिन समस्याओं से भरा रह सकता है।