विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 11 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 11 August 2020 Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सामान्य रूप से फलदाई रहने वाला है। आज आप स्वयं को काफी व्यस्त महसूस करेंगे। आप मानसिक तौर पर परेशानियों की अनुभूति करेंगे, हालांकि आपके आगे बढ़ने के मार्ग भी प्रशस्त हो रहे हैं। आपको अपने जीवन में उन्नति की प्राप्ति हेतु उचित मार्ग दिखेंगे। वहीं कारोबार में बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। किंतु आज आपको अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा आप अपने सहकर्मियों से पीछे रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि प्रेम जीवन में खुशियों से भरे अनुकूल लम्हें आएंगे। आपका रिश्ता पहले की अपेक्षा और भी अधिक गहरा होता चला जाएगा। आज पारिवारिक जीवन सामान्य ही रहने वाला है, घर-परिवार का वातावरण अन्य दिनों की भांति ठीक-ठाक व्यतीत हो जाएगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए ठीक ही रहने वाला है।

मकर राशि

आज आपको अपने बर्ताव पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, आपका व्यवहार व विचार अनेकों लोगों को प्रभावित करेगा। आप के बर्ताव में गुस्सा अथवा चिड़चिड़ापन स्पष्ट दिखेगा जो आपके रिश्तें को बिगाड़ सकता है, इसलिए आपको अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को और भी अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके स्वभाव का काफी प्रभाव आपके रिश्तें पर पड़ रहा है। आपके रिश्तें में कलह-क्लेश भी उत्पन्न हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण भी ठीक रहेगा, आपको पारिवारिक वातावरण से सुख शांति की अनुभूति होगी। वहीं कारोबार के मामले में आज आप काफी प्रयत्नशील नजर आएंगे और आपके बेहतरीन प्रयास सफल भी होंगे। आप जिस भी कार्य हेतु लगन व जतन से लगे हुए हैं, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक ही रहने वाला है।

कुंभ राशि

अपने आत्मविश्वास में कमी ना आने दे। स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखें, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। आत्मविश्वास की कमी आपको अनेकों मार्गों पर बिगाड़ सकती है, अतः आत्मविश्वास के बलबूते पर सफलता की सीढ़ियों को हासिल करने के की चेष्टा करें। आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक साबित होने वाला है। कारोबार में आपकी मेहनत का सिलसिला आपके लिए बेहतरीन परिणाम लाएगा। आपकी लगातार की जा रही मेहनत आपके पक्ष में परिणाम दर्शाएगी। वहीं घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, घर में किसी प्रकार के क्लेश हो जाने की संभावना है। बावजूद इसके आपको अपने घर के छोटे जनों का काफी सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आप सफलता की नई बुलंदियों तक पहुंच पाएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। आज कारोबार में आमदनी के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक आज किसी बात को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे। आप मन ही मन किसी बात पर काफी गहन मंथन की स्थिति में रहेंगे। स्वयं को आंतरिक तौर पर परेशान करते रहेंगे। अपनी बातों को दूसरों से साझा करें अन्यथा मन ही मन में रह जाना आपको अंदर से कचोटना रहेगा। वहीं घर परिवार का वातावरण बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बरकरार रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी जो आपके मन को प्रफुल्लित कर देगी। वैवाहिक जीवन में पुराने चल रहे तनाव कम होंगे जिससे आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। जबकि प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा ही रहने वाला है। कारोबार में आपको अपने बड़े-बुजुर्गों, वरिष्ठजनों अथवा किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेनी चाहिए अन्यथा आप को नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपका आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक साबित होने वाला है।