विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 11 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 11 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आप नए-नए विचारों को आयाम देंगे। आपके कार्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। कारोबार में भी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार है। दिनमान बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन मे आपको आज किसी प्रकार की खुशखबरी प्राप्त होगी जो आपके मन को प्रफुल्लित कर देगा, साथ ही रिश्तो में प्रेम व प्रगाढ़ता लाने का कार्य करेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन मान काफी अच्छा रहने वाला है, आप एक-दूसरे के साथ खुशियों भरे लम्हे व्यतीत करेंगे। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में लापरवाही बरतने आपके लिए ठीक नहीं है। आज आपको भाग्य का आंशिक तौर पर सहयोग प्राप्त होगा जिस वजह से आर्थिक तौर पर लाभ मिलने के आसार हैं। कुल मिलाकर आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है। प्रसन्न मन से लगन से कार्य करते रहें।

कर्क राशि

आज आप अपने सभी कार्यों को जोश व उत्साह से करते जाएंगे एवं सफलता की प्राप्ति कर ऊंचाइयों के शिखर को छू लेंगे। दिन आपका काफी बढ़िया बीतने वाला है, आपको बढ़िया मुनाफे की भी प्राप्ति होगी। आपके कार्य शैली व अधिक कार्यभार को बेहतरीन तरीके से समझाने की वजह से आपके उच्च अधिकारी भी आप से काफी प्रफुल्लित रहेंगे। हालांकि आप के बढ़ते हुए खर्च आपको परेशान कर सकते हैं, किंतु इस खर्च से भी आपको छुटकारा प्राप्त करने का भी कोई ना कोई बढ़िया सुगम मार्ग प्राप्त हो जाएगा। आर्थिक मामले में दिन बढ़िया ही बीतने वाला है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है, रिश्ते पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे। जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य तनाव और भी अधिक बढ़ सकता  है, आपके पुराने कलह-क्लेश दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे हैं, तो आपको इन दिनों आपको और भी अधिक सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

दिनमान काफी बढ़िया रहने वाला है। आप हर प्रकार के सुख सुविधाओं का भोग करेंगे जिससे आनंद की अनुभूति होगी। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होने वाली है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा, हालांकि आज आपको जीवन साथी के साथ वार्तालाप अथवा समय व्यतीत करने का कुछ खास अवसर प्राप्त नहीं होगा। वहीं कारोबार के मामले में आज का दिन मान काफी बढ़िया रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपके प्रियजन आप से प्रफुल्लित रहेंगे। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक रुचि ले सकते हैं जिसमें आप भी अपनी भागीदारी भी निभा सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातकों के स्थानांतरण के योग हैं। सेहत के मामले में पहले की अपेक्षा बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे फिर भी आपको अपना ख्याल रखने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...