विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 1 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 1 September 2020 Horoscope

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदाई रहने वाला है। आज आपका अपने ऊपर पूर्णरूपेण आत्मविश्वास बना रहेगा। आप अपनी मेहनत व लगन पर अधिक भरोसा करेंगे। हालांकि आप अपने शारिरिक क्रियाकलाप से अधिक दिमागी क्रियाकलाप पर जोर देंगे। आप अपनी बुद्धिमता से कार्यों को बेहतरीन तरीके से डील कर परिणाम को अपने लिए शुभकारी बनाएंगे। घर-परिवार में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है, संभवत स्वजनों के मध्य किसी बात को लेकर बहस छिड़ जाएगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन सुखद ही बना रहेगा। आज आपकी सेहत की स्थिति में भी सुधार होगा, किंतु ध्यान रहे बेवजह की चिंता व समस्याएं आपके मन को चिंतित और परेशान करने के साथ-साथ आत्मिक रूप से भी कमजोर करने का कार्य करेंगे। अतः फालतू की उलझनों से स्वयं को दूर रखने की चेष्टा करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपकी आय में एक उछाल आ सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। गृहस्थ जीवन में आज थोड़ी तनाव की स्तिथि बनी रह सकती है, आपको अपनी सूझबूझ से मसलों को हल करने की आवश्यकता है। वहीं कार्य के मामले में आपका दिन बेहतर रहेगा, सभी कार्य आपके मन मुताबित पुरे होंगे। कारोबारी तौर पर भी दिन बढ़िया रहेगा। आपके कार्य करने की तरीके से दुसरे लोगों पर आपका एक अलग ही प्रभाव बनेगा, सहकर्मचारी आपसे सलाह भी ले सकते हैं। विवाहित जीवन में दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले लोग आज अपने प्रेमीजन की बुद्धि के कायल होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप सभी पारिवारिक दायित्वों के साथ साथ कार्यक्षेत्र से सम्बंधित दायित्व भी भली भांति पूर्ण कर लेंगे। विवाहित जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी की तरफ से भरपूर प्रेम प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम सम्बंधित मामलों में आज आप जिससे प्रेम करते हैं, उनसे अपने मन की बात साँझा कर सकते हैं जिससे आपसी प्रेम विकसित होगा। कारोबारी तौर पर दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा, आज आप अपनी चालाकी का सही इस्तेमाल करते हुए कई कार्यों को संपन्न कर सकते हैं जिसमे सहकर्मचारियों का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सेहतमंद रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...